संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी
सिलवानी।।जनपद पंचायत के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू आदि रहे। यहां पर अपने संबोधन में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू ने अपने संबोधन में बताया कि मप्र शासन के द्वारा नागरिको को जागरुक किए जाने को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के माध्यम से
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर नागरिको को जागरुक किए जाने का कार्य किया जा रहा है। नागरिक अपने अधिकारो को पहचाने व अपने हक के लिए आवाज बुलंद करे।