(सुदर्शन टुडे संवाददाता ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार)
बोड़ा:-
नगर बोड़ा में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न ,संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर जी के 67 वा महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर मंगलवार को बोड़ा में कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा स्थल अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जहा मोजूद पार्टी कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कृतज्ञता जाहिर की। मोजूद काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब के सम्मान में जय कारे लगाए और द्वारा किए गए संघर्ष और संविधान निर्माण के प्रयासों की जानकारी दी। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लखन रुहेला, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह बना, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष देवीलाल जाटव, पार्षद राधेश्याम सोमतिया,श्याम जी बंसल ,जिला उपाध्यक्ष लखन वर्मा ,धीरज गुप्ता,हीरालाल यादव, प्रदीप जैन,विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव , सेवा दल ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत, पार्षद सोनू पुष्पद ,रामभरोसे जाटव, संजय यादव ,हीरालाल यादव ,गिरिराज यादव , पत्रकार राधेश्याम राठौर, पप्पू रुहेला, ,अब्दुल सलीम मंसूरी,नारायण सिंह राजपूत , रामचंद्र मालवीय, कैलाश अहिरवार आदि काग्रेस जन उपस्थित थे l