Sudarshan Today
सिलवानी

मानव जीवन अनमोल है इस जीवन को भगवान की भक्ति में लगाए जीव_ ब्रह्मचारी जी महाराज बापोली धाम।

संवाददाता सिलवानी

सिलवानी नगर के शिव लोक कालोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छटवे दिवस कथा वाचक ब्रह्मचारी जी महाराज जी ने कहा की जीवन बड़ा अनमोल है मानव दर दर भटक कर इसे बर्बाद कर रहा है।ब्रह्मचारी जी ने बताया कि माता-पिता व परिवार से प्राप्त संस्कार ही मानव को श्रेष्ठ बनाते हैं। तथा श्रेष्ठ कार्य करने प्रेरित करते हैं। बच्चों को प्रारंभ से ही संस्कारित कि या जाना चाहिए। ताकि बड़े होकर वह न केवल संस्कारित कार्य करें बल्कि अन्य के लिए भी उदाहरण प्रस्तु करें। उन्होंने बताया विवाद करने वाला तथा विवादों में रहने वाला व्यक्ति कभी भी संस्कारित नहीं हो सकता है। बालक की पहचान माता-पिता से होती है। मानव को धर्म दान करना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष का साधन है। आज प्रकृति से छेड़छाड़ से मानव को कई परेशानियां हो रही हैं। धर्म ये नहीं कहता कि जीव की हत्या करो।हरी नाम मात्र जीव आत्मा को पार लगा सकता हैं।

निस्वार्थ भावना से भगवान भजन ही करना चाइए ,भगवान की कृपा मात्र से बड़े बड़े संकट कट जाते है।

जीव आत्मा सिर्फ अपने कर्मो के नुसार सुख दुख भोगता है।मानव के साथ क्या जाएगा। धोखे की माया है सब यही रखा रहेगा सिर्फ धर्म कर्म ही जाएगा मानव के साथ।

आयोजक अशोक सिंह रघुवंशी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।

Related posts

भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा की प्रदेश अध्यक्ष भावना साहू ने केवट पिपरिया पहुंच कर विधायक के मझले भाई के निधन पर किया श्रद्वा सुमन अर्पित

Ravi Sahu

सेवा भारती संस्कार केन्द्रों पर मनाया गया हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा

Ravi Sahu

सी एम राइस स्कूल के दीपक खेलेंगे राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Ravi Sahu

विद्यार्थी परिषद के 55वाँ प्रान्त अधिवेशन में संयम सराठे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

Ravi Sahu

ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे का सामान बेचने वालो के खिलाफ सिलवानी में ताबड़तोड़ कार्यवाही 9 किलो गांजा मादक पदार्थ, कीमत 1,20,000 सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ravi Sahu

*मां तुझे प्रणाम में अंत्योदय पाण्डेय का हुआ चयन*

Ravi Sahu

Leave a Comment