Sudarshan Today
rajasthan

सक्षम का जिला अधिवेशन व दिव्यांग सम्मान समारोह आयोजित अखिल कुमार गुरदैनिया

राजस्थान स्टेट हेड/

गंगापुर सिटी।समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल ,दिव्यांग हितार्थ संस्था सक्षम का जिला अधिवेशन व दिव्यांग सम्मान समारोह भगवती पैलेस , गंगापुर सिटी मे सम्पन्न हुआ।सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु भाई ,नगरपरिषद अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, भगवती पैलेस के डा अनुज, समाज सेवी रेखा अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष शिप्रा गोयल, जिला सचिव रूचि बंसल, जिला प्रमुख कुशला खूटेटा ,जिला कोषाध्यक्ष मनीष बंसल, दिव्यांग जिला अध्यक्ष मुरारी लाल ,सक्षम के कार्यकारिणी सदस्य रामजीलाल ने
भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया।डॉ मनु भाई पुरोहित ने जानकारी दी कि हमारी यह संस्था दिव्यांगो के सभी प्रकोष्ठो पर कार्य करती है,जिसको सात प्रकोष्ठ सात आयामो मे समावेशित कर दिया गया हैं।यह संस्था सभी आयामो पर दिव्यांगो को सक्षम बनाने के लिये प्रयत्न करती है।शिवरतन अग्रवाल ने सक्षम के कार्य को हितकारी कर्म बताते हुए सभी से कहा कि हमे आर्थिक रूप से जरूरत पडे तो आगे आना चाहिए।सक्षम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री कमल कुमार जी ने कहा कि गंगापुर सिटी मे मातृशक्ति बहुत जागरूक है और युवाओ व भाईयो को भी इसमे अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
डॉ अनुज शर्मा ने ऐसे कार्यक्रम करते रहने पर बल दिया।आर एस एस जिला प्रमुख डॉ मनोज जैन ने आत्मनिर्भर होनै के लिये सबको प्रेरित किया।इस कार्यक्रम मे सक्रिय कार्यकर्ता गीता महरवाल ,कविता खूटेटा ,अंजना रावत ,ज्योति, ममता ,उर्मिला ,सरिता गुप्ता ,अन्जू गर्ग ,आशा ,वर्षा नादानी, प्रिया जोगी ,बबीता जिन्दल,हेमलता ,मनीष बंसल , अशोक मंगल बहुत गणमान्य नगरिकों ने सहभागिता निभाई।

Related posts

सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में निकाला मौन जुलूस

Ravi Sahu

सीपी हॉस्पिटल ब्लड बैंक में जरूरतमंद को दिया रक्त

Ravi Sahu

अग्रवाल कन्या महाविद्यालय मे नेशनल कांफ्रेंस 30 जनवरी को,पोस्टर का हुआ विमोचन

Ravi Sahu

गरीब विकलांग व्यक्ति के घर में अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की घटना को दिया अन्जाम

Ravi Sahu

जाम हुआ आम पुलिस प्रशासन का नहीं है ध्यान

Ravi Sahu

चारागाह पर अतिक्रमण हटाने को तहसीलदार ने चलवाया बुलडोजर

Ravi Sahu

Leave a Comment