Sudarshan Today
मध्य प्रदेशराजपुर

जनजाति गौरव दिवस पर निकली भव्य रैली प्रतिभाओं का किया सम्मान

 

 राहुल गुप्ता की रिपोर्ट

 

राजपुर-: हम इस देश के जन हैं और हमें अपने देश और समाज के लिए सदैव आगे रहकर कार्य करना है। हम कभी भी अपनी मूल संस्कृति को नही भूले।भगवान बिरसा मुंडा ने भी अपनी मूल संस्कृति को बचाने के लिए अंग्रेजों खिलाफ लड़ाई लड़ी।साथ ही जनजाति समाज के लोगों को धर्मान्तरित होने बचाने के संग्राम किए।इसीलिए आज उनके जन्मदिन पर हम जनजाति गौरव दिवस मना रहे हैं।उक्त बातें जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित जनजाति सम्मेलन में मंचासीन अतिथियों ने कही।भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस पर जनजाति विकास मंच ने भव्य रैली निकाली।साथ ही जनजाति समाज के प्रतिभाओ का सम्मान किया गया।जनजाति गौरव दिवस पर रैली कृषि उपज मंडी से प्रारंभ हुई।जो मुख्य मार्ग से होते हुए दशहरा मैदान पहुँची।रैली में हजारों जनजाति लोगों ने हिस्सा लिया।इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी,उपाध्यक्ष तुलसीराम पटेल में भी सम्मिलित हुए।रैली का अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।स्वागत करने वालो में सिद्धिविनायक पेट्रोल पंप,बजाज ऑटो मोबाइल्स,बजरंग चौराहा, बसंतीलाल विश्वकर्मा, अभय मित्र मंडल,भारतीय जनता पार्टी,कांग्रेस पार्टी,अध्यक्ष नगर परिषद सम्मिलित हैं।रैली के बाद दशहरा मैदान पर जनजाति सम्मेलन आयोजित किया गया।सम्मेलन में जनजाति विकास मंच ने जनजाति कार्य प्रमुख संतोष बघेल के नेतृत्व में प्रतिभाओं का सम्मान किया।इसमें जनजाति समाज से आने वाले देश सेवा में समर्पित पूर्व सैनिकों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, ग्राम पटेल,और अन्य विशिष्ट सेवाओं में लगे समाजजनों का सम्मान किया गया।इस अवसर पर अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार विशाखा चौहान,टीआई यशवंत बड़ोले,गायत्री परिवार के सुरेश सोलंकी, जनजाति समाज अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र रोमड़े,जनजाति कर्मचारी संगठन अध्यक्ष रामेश्वर मुजाल्दे,महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती कमला जमरे,युवा इकाई अध्यक्ष संतोष बड़ोले अपनी कार्यकारिणी के साथ सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के सुरेश सोलंकी ने किया जबकि आभार जनजाति समाज अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र रोमड़े ने व्यक्त किया।

Related posts

नगर परिषद पार्षद के लिए 15 वार्डों के लिए 120 नामांकन हुए दाखिल,27 सितंबर को होगा मतदान कांग्रेस से चेतना दीक्षित तो भाजपा से,शाशि ताम्रकार ने पर्चा किया दाखिल

Ravi Sahu

*ग्राम पंचायत लखापुर के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग*

Ravi Sahu

ईव्हीएम व व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का कमिश्नर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

Ravi Sahu

स्वर्गीय हरिसिंह आदिवासी के घर पहुंच कर 5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपां।

asmitakushwaha

बनवार पुलिस चौकी में आयोजित हुआ जनसंवाद कार्यक्रम

Ravi Sahu

गीता स्वाध्याय समिति मंडल अशोकनगर द्वारा ग्राम पिपरई में रामलीला मैदान बालाजी मंदिर गीता का अध्ययन करवाया 

Ravi Sahu

Leave a Comment