Sudarshan Today
झांसी

वीरों की भूमि राजा छत्रसाल की नगरी छत्तरपुर में प्रथम नगर आगमन पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने बुंदेलखंड के गौरव वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी का किया भव्य स्वागत

हिंदू जागरण यात्रा के तत्वाधान में पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला व ढोल नगाड़ों से वरिष्ठ समाजसेवी, राष्ट्र रक्षक गौ रक्षक, नर सेवा नारायण सेवा का संकल्प ले चुके वरिष्ठ समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी का किया स्वागत

*भारत हिन्दू महासभा ने बुंदेलखंड के गौरव वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी का किया भव्य स्वागत*
————————————-

जिला ब्यूरो चीफ आनन्द साहू

झांसी बुंदेलखंड के गौरव, गहोई पुत्र, भारत हिन्दू राष्ट्र रक्षक, गौ रक्षक नर सेवा, नारायण सेवा का संकल्प ले चुके संघर्ष सेवा सामिति संस्थापक/अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. संदीप सरावगी जी के वीर राजा छत्रसाल की नगरी छतरपुर में प्रथम नगर आगमन सुनिश्चित किया। हिंदू जागरण यात्रा के तत्वाधान में अखिल भारत हिन्दू महासभा मध्यप्रदेश के समस्त पदाधिकारी जिनमें धर्म सभा के जिला अध्यक्ष जय हिंद राजा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ अर्पित करते हुए डॉ. संदीप सरावगी जी का भव्य स्वागत कर मंच सांझा किया। मंच पर उपस्थित जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपाध्याय जी, प्रदेश अध्यक्ष टंडन जी, समस्त साधु संतो ने समाज सेवी डॉ. संदीप सरावगी के छतरपुर आगमन को ऐतेहासिक एवं गौरान्वित कर देने वाला क्षण बताया। धर्म सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी डॉक्टर आशुतोष ब्रह्मचारी जी की उपस्थिति में मंच पर एवं कार्यक्रम में कई दर्जन साधु-संतों ने उपस्थिति दर्ज करा कर हिंदू जनमानस को आशीर्वाद प्रदान किया। घर-घर में अलख जगायेंगे हिंदू राष्ट्र बनाएंगे प्रकृति पर्यावरण गौ माता की उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाना एवं विश्व गुरु बनाने का संकल्प हजारों साधु संतों द्वारा पूर्ण करने के लिए पूरे देश में घर-घर में अलख जगाने का संकल्प दिलाया जाएगा। मंच को सांझा करते हुए डॉ. संदीप सरावगी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित हजारों लोगों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र रक्षा, गौ रक्षा व मानव सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म बताया। इसके बाद डॉ संदीप सरावगी जी एवं अखिल भारत हुन्दू महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं सैकड़ों एवं हजारों समर्थकों सहित गाड़ियों के काफ़िलों के साथ छतरपुर नगर में रैली को भव्य एवं सफल बनाया इस मौके पर महेंद्र राजक, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, राजू सेन, बसंत गुप्ता, सुशांत गेड़ा आदि लोग मौजूद रहे

Related posts

बुंदेलखंड सर्व ब्राह्मण महासभा की बरुआसागर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न ब्राह्मण शक्ति संचयन कर उसका उपयोग समाज कल्याण में प्रदत्त करते हैं – धर्माचार्य हरिओम पाठक

Ravi Sahu

दो वर्षों बाद पूर्ण भव्यता के साथ निकाली गई महा जलाभिषेक यात्रा।

Ravi Sahu

विश्व हिंदू महासंघ झांसी ने मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Ravi Sahu

8वे विश्व योगा दिवस पर सैकड़ो लोगो ने किया मानवता के लिए योग

asmitakushwaha

जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बरुआसागर ने जीते सर्वाधिक 12 मैडल जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित ओपन जैवलिन एवं 400 मीटर डिस्ट्रिक प्रतियोगिता

Ravi Sahu

शनि जयंती के उपलक्ष्य में 30 मई को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा- पिल्ली महाराज।

Ravi Sahu

Leave a Comment