Sudarshan Today
मंडला

रसोईयों ने अक्टूबर से काम बंद हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय

मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह

उइके की रिपोर्ट मंडला:- सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पकाने वाली रसोइयों ने 14 सितंबर की मंडला मीटिंग में निर्णय लिया है,कि अक्टूबर माह की शुरुआत से ही काम बंद करके अपनी वर्षों पुरानी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल पर जाने मजबूर हैं। इस आशय की जानकारी रसोईया संगठन मध्य प्रदेश के संस्थापक पी.डी खैरवार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। आपने यह भी बताया है, कि रसोइयों के द्वारा विगत 30 वर्षों से एक ही मांग नियमित रोजगार की की जा रही है। जिस मांग को सरकार आज भी पूरा नहीं कर पा रही है।अब सरकार की गलत नीतियों के चलते स्कूलों में दर्ज संख्या कम होते जाने तथा स्कूलों को बेतहाशा बंद करते जाने के कारण भी रसोईयों का रोजगार खत्म होता जा रहा है। जिससे चिंतित होकर सरकार से आर पार की लड़ाई 1अक्टूबर से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल करके सरकार का ध्यान रसोइयों के नियमित रोजगार की ओर लाने का काम किया जाएगा।रसोईया संगठन से सुरेश बघेल ,रम्मू साहू, अमरवती परते, जयंती अहिरवार, कुंवर सिंह मरकाम, गायत्री पड़वार तथा तीरथ साहू ने प्रदेश के सभी रसोइयों से हड़ताल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होगी विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां सहस्त्रधारा में आयोजित होगा रैली शपथ एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम

Ravi Sahu

खुशखबरी खुशखबरी खुशखबरी आपके मंडला शहर में पटैल डांसिंग योगा के साथ लाफ्टर योगा क्लास का शुभारंभ होने जा रहा है।

Ravi Sahu

वरिष्ठ कांग्रेसी प्रफुल्ल पांडे का निधन

Ravi Sahu

महिला कांग्रेस कर रही मंडला नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार- प्रसार

Ravi Sahu

मंडला का अनोखा गांव, जहां आदिवासी एक दिन पहले मनाते हैं दिवाली, जानें मान्यता गांव के लोग कई पीढ़ियों से ही इस तरह से त्योहार मनाते चले आ रहे है

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जमुना मरावी का मंडला हुआ आगमन

Ravi Sahu

Leave a Comment