Sudarshan Today
सिलवानी

जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जव भगवान लवकुश के बताए मार्ग का अनुसरण करे।:-रामपाल सिंह।

संवाददाता। सुदर्शन टुडे न्यूज सिलवानी

सिलवानी। महात्मा ज्योतिबा फुले व उनकी पत्नि सावित्री बाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा व उन्नति के लिए अनेक कार्य किए। महात्मा ज्योतिबा फुले कहते थे कि विद्या बिना मति गयी, मति बिना नीति गयी,नीति बिना गति गयी, गति बिना वित्त गया, वित्त बिना शूद गए। इतने अनर्थ एक अविद्या ने किए। इसलिए उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व कार्य किए उन्हे भूलाया नही जा सकता है।

यह उद्गार विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने व्यक्त किए। वह गुरुवार को शाम के समय रॉयल गार्डन मे आयोजित लवकुश जयंती कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम कुशवाहा समाज के प्रदेश महामंत्री गोपाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, आदि ने भी संबोधित किया। प्रारंभ मे मुख्य अतिथि के द्वारा भगवान लवकुश की पूजा अर्चना की गईं। यहां पर समाजजनो के द्वारा मुख्य अतिथि सहित समाज के पदाधिकारियो का फूल मालाओं से स्वागत किया ।

श्री राजपूत ने कहा कि कुशवाहा समाज की प्रतिभाएं देश में समाज का नाम रोशन कर रही है। महिला शिक्षा के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले ने संधर्ष किया है। तथा शिक्षा का अधिकार दिलाया । उनके इस योगदान को विस्मित नही किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होने लोगो से आव्हाना किया कि जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जव वह भगवान लवकुश के बताए मार्ग पर चल कर अपने जीवन को सार्थक करे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रदीप कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नर्वदा प्रसाद कुशवाहा, संभागीय अध्यक्ष बाबू बजरंग कुशवाहा, धर्मदास कुशवाहा, रूपेंद्र कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, रामकिशोर कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा,बलराम कुशवाहा,दिनेश कुशवाहा रूपेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या मैं समाज बंधु उपस्थित हुये।

Related posts

आर्यिका संघ के सानिध्य में निकाला गया श्रीजी का चल समारोह अनेको स्थानो पर श्रद्वालुओं ने उतारी श्रीजी की आरती।

Ravi Sahu

प्रत्येक बूथ को मजबूत करने कार्यकर्ताओ को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सहजपुरी ग्राम में दिया मंत्र

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को मध्यप्रदेश मे 69 सीएम राइज़ स्कूलों का भूमिपूजन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Ravi Sahu

सन् 1964 से,58 साल से लगातार चल रहा अखंड पाठ,प्रतिवर्ष होते है 20से 30 पाठ।

asmitakushwaha

पहले सावन सोमवार पर गूंजें हर-हर महादेव के जयकारे

asmitakushwaha

181 गांवों की डेढ़ लाख आबादी की सुरक्षा 30 पुलिसकर्मी व 1 महिला अधिकारी के भरोसे

asmitakushwaha

Leave a Comment