Sudarshan Today
सिलवानी

181 गांवों की डेढ़ लाख आबादी की सुरक्षा 30 पुलिसकर्मी व 1 महिला अधिकारी के भरोसे

 नागरिकों ने की पुलिस बल बढ़ाने की मांग।

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

सिलवानी। तहसील मुख्यालय के पुलिस थाने में पुलिस बल की कमी बनी हुई है, लेकिन इस कमी को भरे जाने को लेकर पुलिस महकमा के वरिष्ठ अफसरों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रखे है। फल स्वरूप अपराधों के नियंत्रण व कायम अपराधों की जांच में मौजूदा स्टॉप को काफी मशक्कत करना पड़ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना के तहत 181 गांव आते हैं। जिनकी आबादी करीब डेढ़ लाख है, लेकिन डेढ़ लाख की आबादी के मान से पर्याप्त पुलिस बल नहीं है। जिसके चलते अपराधों को नियंत्रित करने अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करने के साथ हो दर्ज अपराधों की जांच करने में मौजूदा पुलिस बल को मशक्कत करना पडती है। जानकारी के मुताबिक विकासखण्ड मुख्यालय मिलवानी के पुलिस थाने में वर्तमान में मात्र 30 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इन 30 पुलिस जवानों के कंधों पर 181 गांवों के करीब डेढ़ लाख आबादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ अफसरों के द्वारा डाली गई है।

तहसील से नारायणपुर गांव की दूरी 50 किमी

तहसील मुख्यालय से नारायणपुर गांव की दूरी करीब 50 किमी है। अपराध की सूचना पर घटना स्थल तक पहुंचने पर पुलिस को समय अधिक लगता है। इसी तरह से पुलिस बल समय पर नही पहुंचने पर परेशान होता है। वही कई बार पुलिस के देरी से पहुंचने पर जवानों को आक्रोश का सामना करना पडता है।

1 महिला अधिकारी संभाल रही हैं सुरक्षा की जिम्मेदारी

स्थानीय पुलिस थाने में वर्तमान में मात्र एक महिला अधिकारी पदस्थ है। इस महिला अधिकारी के कंधों पर 181 गावों की महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। महिलाओं पर एक ही समय में अलग-अलग गांवों में अपराध होने पर न तो पीडित महिलाओं को समय पर पुलिस सुरक्षा मिल सकती है और न ही महिला अपराधों की समय पर ही विवेचना हो सकती है। क्योंकि एक महिला पुलिस अधिकारी होने से समय पर कार्य होना असंभव हो जाता है।

बढ़ाया जावे पुलिस बल व वाहन:-

जनसंख्या,थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों के मान से पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था होनी आवश्यक है। पुलिस बल के साथ ही वाहनों की संख्या भी बढ़ाया जाना आवश्यक है। ताकि अपराध की सूचना होने पर समय पर मौका ए वारदात पर तत्काल पहुंचा जा सके। तथा क्षेत्र में शांति का माहौल बनने के साथ ही अपराधियों में पुलिस का खौफ भी पैदा हो सके। नागरिकों ने थाना में पुलिस बल बढ़ाने की मांग की है। ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

Related posts

सड़क किनारे नाली से ग्रामीण परेशान, 181 पर शिकायत करने पर सरपंच ने दी धमकी

Ravi Sahu

भगवान ने मानव के प्रत्येक साधन जीवन निर्वाह के लिए दिए है। पर आज जीव सत्संग, सुमरन, सेवा तीनों चीजों को भूल गया है। जबकि सत्संग खुद जीव के लिए है।। सदाशिव नित्यानंद गिरी जी महाराज 

Ravi Sahu

विधानसभा चुनाव मिशन 23 को फतह करने के अभियान में जुटी गौंडवाना गणतंत्र पार्टी।

Ravi Sahu

अघोषित पार्किंग बिगाड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था ,प्रशासन भी अव्यवस्थाओं पर नहीं दे रहा है ध्यान।

asmitakushwaha

उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 समारोह 30 जुलाई को

asmitakushwaha

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद सिलवांनी द्वारा हेलीपेड़ ग्राउंड में रन फॉर नेचर 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।

Ravi Sahu

Leave a Comment