Sudarshan Today
सिलवानी

भगवान ने मानव के प्रत्येक साधन जीवन निर्वाह के लिए दिए है। पर आज जीव सत्संग, सुमरन, सेवा तीनों चीजों को भूल गया है। जबकि सत्संग खुद जीव के लिए है।। सदाशिव नित्यानंद गिरी जी महाराज 

संवाददाता। सिलवानी

सिलवानी । तहसील के ग्राम हमीरपुर में झरा परिवार द्वारा श्री भागवत कथा के तृतीय दिवस भक्तो को कथा श्रवण कराते हुए कहा कि मानव के मन में विचार आता है कि भगवान ने संसार क्यों बनाया है ? इस का समाधान संतो ने दिया है।संतो ने कहा कि पर्वत, जल, फल, फुल, जमीन सब परमात्मा ने मानव जीव के लिए बनाया है।और जीव को भगवान की भक्ति के लिए बनाया है। परमात्मा चाहते है कि जीव परमात्मा से प्रेम करें और अपना मानव जीवन का उदार करें। जब जीव ये कहता है कि भगवान में तेरा हु, भगवान बहुत खुश होते है। भगवान ने मानव के प्रत्येक साधन जीवन निर्वाह के लिए दिए है। पर आज जीव सत्संग, सुमरन, सेवा तीनों चीजों को भूल गया है। जबकि सत्संग खुद जीव के लिए है, सेवा संसार के लिए है, और प्रेम परमात्मा के लिए है। पर जीव ने ये सब उल्टा कर दिया, धर्म सत्संग दूसरो को दिखाने के लिए कर रहा है, सेवा अपने लिए कर रहा है। और प्रेम संसार से कर रहा है। पूरा उल्टा कर दिया मानव ने सत्संग की जगह आज जीव कुसंगती कर रहा है। धर्म के पथ से भटक रहा है। जब ही तो मानव जीवन में जीव को शांति प्रदान नही हो रही है। मानव की सत्संग से आंख खुलती हैं। भगवान ने संसार जीव के लिए बनाया है कि संसार में सेवा, परोपकार करे मानव धर्म की ध्वजा स्थापित करें। दूसरो का हित करे कर्म योगी बने।कथा व्यास सदाशिव नित्यानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि परमात्मा इसलिए अवतार लेते है की जीव भक्ति योग कर सके, संतो को इसलिए भेजते है कि जीव सत्संग कर सके, सेवा करें आदि, जहा स्वार्थ अहंकार रहता है। बहा प्रेम नही रहता है। और जहा प्रेम नही बहा परमात्मा नही। पर आज का जीव तो संतो में भी भेद भाव करने लगा है। संतो की सेवा करे संतो की कृपा मात्र से जीव को भगवान की भक्ति सेवा का फल प्राप्त होता है। ये शरीर भगवान की सेवा में लगाएं, दुनियादारी में नही जब ही जीव का कल्याण होगा। नही तो पता नही कब तक भटकोगे और अंत समय भगवान की प्राप्ति नही होगी।अत मानव ध्यान रखे ये संसार भगवान ने मानव के लिए बनाया है। और मानव को धर्म की स्थापना के लिए बनाया हैं। जो व्यक्ति धर्म की रक्षा सेवा करता है। वह परमात्मा का प्रिय होता है।कथा आयोजक ने बताया कि श्री श्री 1008 ब्रह्मचारी जी महाराज ग्राम हमीरपुर आयेंगे एव अल्प समय के लिए भक्तो को कथा श्रवण कराएंगे। कथा आयोजक झरा परिवार ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओ से कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।

Related posts

पंडित राजेश पाण्डेय बने ब्राह्मण समाज ब्लॉक सह सचिव 

Ravi Sahu

सन् 1964 से,58 साल से लगातार चल रहा अखंड पाठ,प्रतिवर्ष होते है 20से 30 पाठ।

asmitakushwaha

बीकलपुर में निकला संघ ने कदमताल करते निकाला पथ संचलन

Ravi Sahu

पुत्री की आत्महत्या के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन

Ravi Sahu

समाज की प्रगतिशीलता के लिए समाजजनों में आवश्यक है एक जुटता।। मुनि विलोक सागर महाराज 

Ravi Sahu

अटल जी के जन्मदिन को सुशासन एवं सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

Ravi Sahu

Leave a Comment