Sudarshan Today
राजगढ़

अब न रहेगा कोई भूखा ,शुरू होगी अन्नपूर्णा रथ योजना

अन्नपूर्णा रथ को दिखाई हरी झंडी

राजगढ़ अपर कलेक्टर कमल चंद्र नागर वा उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित नपा अध्यक्ष विनोद साहू द्वारा बताया गया कि नगर में बाहर से कई गरीब लोग आते है। और मजदूरी करते है साथ ही नगर में निर्माण कार्य में मजदूर भिन्न जगहों पर कार्य करते है। उन्हें कई बार भोजन की व्यवस्था नही हो पाती है। कई बार उन्हें भूखे रहना पड़ता है। इसके अतिरिक्त शहर में कई ऐसे तबके है, जिनकों भोजन की आवश्यकता होती है। अतः काफी समय से यह महसूस किया जा रहा था कि एक ऐसी व्यवस्था होना चाहिए, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को नाममात्र की दरों पर या निशुल्क भोजन प्रदाय किया जा सके।

मोबाईल वाहन के माध्यम से भोजन प्रदाय किया जाएगा।

भोजनालय की व्यवस्था तो हो जाती है। किंतु उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में बांटने की समस्यां आती है, इसको देखते हुए चलित भोजनालय की परिकल्पना की गई है। इसके लिए रेडक्रॉस के माध्यम से एक पुराने वाहन की व्यवस्था की गई। उसकी सफाई एवं मरम्मत तथा पेंट कराया गया। वा नगर पालिका के सहयोग से वाहन में खाना और प्लेटे रखने की लिए व्यवस्था कराई गई, ताकि इसको चलित भोजनालय का स्वरूप दिया जा सके। यह चलित भोजनालय विभिन्न जगहों पर जाकर गरीब एवं जरूरतमंदों को भोजन प्रदाय करेगी। इस चरित्र को हरी झंडी दिखाने से पहले एक सामूहिक बैठक प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के बीच कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई जिसमें पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा भाजपा नेता मनोज हाड़ा, नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद साहू अपर कलेक्टर कमलचंद्र नागर , नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी शर्मा ,राजेश खरे सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिसमें इसके संचालन की जवाबदारी नपा को सोपते हुए रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया इसी के साथ दीनदयाल रसोई केंद्र पर एक मशीन की भी विधिवत पूजन कर वहा के कर्मचारियों और संचालन कर्ता को सुपुर्तगी दी गई।

दीनदयाल रसोई और रेडक्रॉस का यह एक संयुक्त उपक्रम होगा

इस चलित भोजनालय का नाम मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा रथ योजना रखा गया है। रथ इसलिए क्योंकि यह चलित सेवा है। वाहन रेडक्रॉस द्वारा प्रदाय किया गया है तथा भोजन दीनदयाल रसोई द्वारा प्रदाय किया जाएगा। इस प्रकार दोनों संस्थाओं के माध्यम से इस जनकल्याणकारी सेवा का क्रियान्वयन किया जाएगा।

वर्जन कलेक्टर सर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय राजगढ़ में निशुल्क/रियायती दरों पर भोजन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन राजगढ़ द्वारा दीनदयाल रसोई एवं रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से एक अनुठी एवं जनकल्याणकारी योजना प्रारंभ की जा रही है। इसके माध्यम से नगर के जरूरतमंदों को मोबाईल वाहन के माध्यम से उनके क्षेत्रों में भोजन प्रदाय किया जा सकेगा। मैं दीनदयाल रसोई, रेडक्रॉस सोसायटी को बहुत साधुवाद देता हूं कि उनके सहयोग से गरीबों के लिए यह अत्यंत जनहितैषी योजना प्रारंभ होने जा रहा है। यदि यह योजना राजगढ़ नगर में सफलतापूर्वक संचालित होती है, तो इसे जिले के अन्य नगरों में भी क्रियान्वित किया जाएगा। मैं जिला राजगढ़ एवं राजगढ़ नगर के समस्त नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि वे इस योजना को सफल बनाने में अपना अधिक से अधिक योगदान प्रदान करें।

Related posts

3 दिन से हो रही लगातार बारिश से राजगढ़ हुआ जलमग्न।रपटे और पुलिया पर पानी होने से कई गांव का संपर्क टूटा।

Ravi Sahu

जागरूकता कार्यक्रम। सदियों से पनप रही बाल विवाह एक कुप्रथा है इसको खत्म करना हम सबकी जिम्मेदारी है…

Ravi Sahu

वृद्धमां की आंखो में आंसू देख,भावुक हुवे जनपद अध्यक्ष नागर

Ravi Sahu

उत्पादन हजारों क्विंटल बावजूद पहचान को मोहताज है राजगढ़ के खीरा।

Ravi Sahu

लखन और लेखराज के नाम से डेवलप होगा पार्क , जन सहयोग से लगाई जाएगी दोनों की प्रतिमाएं।

Ravi Sahu

सड़कों पर होने लगी मरम्मत, दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत।विधायक बोले क्षेत्र में सैकड़ों समस्याएं, इस सरकार में निदान की उम्मीद नहीं।

Ravi Sahu

Leave a Comment