बोड़ा में भाजपा की परिषद बनना तय ,बोड़ा में परिषद बनाने निर्दलीयों को जोड़ना होगा।
सुदर्शन टुडे:-ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार
बोड़ा:- राजगढ़ जिले की नगर परिषद बोड़ा, पचोर, नरसिंहगढ़, कुरावर, तलेन,खिलचीपुर ,छापीहेड़ा,माचलपुर, जीरापुर,सारंगपुर, निकाय के चुनाव परिणाम बुधवार को मतगणना के बाद सामने आए है।नगर परिषद बोड़ा में भाजपा की परिषद बनना तय है।वही,4 कांग्रेस पार्षद 4 निर्दलीय पार्षद, वार्ड 06 में सपना आशीष पालीवाल ओर सरिता प्रदीप जैन को वोट बराबर मिले तो गोटी डाली गई जिसमें सपना आशीष (गब्बरा )पालीवाल जीते है।प्राप्त परिणामों को देखते हुए स्पष्ट है की बोड़ा शहर में लगातार दूसरी बार नगर परिषद की बागडोर भाजपा समर्थित अध्यक्ष के हाथो में होंगी।नगर परिषद बोड़ा मे अध्यक्ष का पद महिला अनारक्षित वर्ग की महिला के लिए है।
नगर परिषद बोड़ा में वार्ड क्रमांक 1 सतीश पाटीदार (भाजपा),वार्ड 2,कमलेश बाई तेज सिंह यादव (कांगेस),वार्ड 3 धनसिंह यादव (आम आदमी पार्टी ),वार्ड 4 नाराण बाई दुर्गेश बागड़ी (भाजपा),वार्ड 5 हेमलता यादव निर्दलीय ,वार्ड 6 सपना आशीष पालीवाल(निर्दलीय) ,वार्ड 7 जितेंद्र भिलाला (भाजपा),वार्ड 8 रीना राहुल पाटीदार (निर्दलीय),वार्ड 9 पूजा सोनू पुष्पद (कांग्रेस),वार्ड 10 महेश कुमार नाथ(भाजपा),
वार्ड 11 राधेश्याम सोमतिया (कांग्रेस),वार्ड 12 निकिता करण जयसवाल (भाजपा),वार्ड 13 ममता पपू अहिरवार (निर्दलीय),वार्ड 14 कृष्णाबाई रामभरोसे जाटव( कांगेस)
वार्ड 15 जशरथ सिंह राजपूत(भाजपा ),घोषित हुए।