Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसीहोर

डी बी सी पी एल ने दिया सामाजिक कार्यों (सी एस आर) की प्रस्तुति।

सुदर्शन टुडे पंकज जैन अमलाहा

 

सामाजिक कार्यों (सी एस आर) की प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन।

 

आज देवास भोपाल फोर लेन प्रशासन द्वारा होटल पलास रेसीडेंसी में कम्पनी द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों (सी एस आर) की प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश सड़क विकाश निगम की उपस्थिति तथा मुख्य अतिथि डी आई जी एडमिन PHQ भोपाल श्रीमती रुचि वर्धन मिश्रा के मार्गदर्शन में देवास भोपाल फोर लेन प्रशासन द्वारा लड़कियों को आत्म निर्भर बनाने तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए किये जा रहे सामाजिक कार्यो को प्रस्तुत किया गया। देवास भोपाल फोर लेन प्रशासन द्वारा अपने सी एस आर के माध्यम से ग्रामीणों की समाजिक जीवन शैली को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के प्रयास स्वरूप जरूर मंद परिवार की लड़कियों को निः शुल्क जीवन कौशल की शिक्षा के साथ रोजगार दिलवाया जा रहा है, जिसमे जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं खुदरा विक्रेता क्षेत्र शामिल है। मुख्य अतिथि डी आई जी एडमिन PHQ भोपाल श्रीमती रुचि वर्धन मिश्रा ने लड़कियों का मनोबल और आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए उनको समानानित करते हुए उपहार भेट किया। कम्पनी सी ई ओ श्रीमान नीरज सांघी एवं डाक्टर जफर खान ने बताया की हमारा उद्देश्य सी एस आर के के माध्यम से यह है कि जिस समुदाय के मध्य हमारा ब्यवसाय चल रहा है, उनके मध्य हम उनकी जवाबदारी में भागीदार बनें उनकी समस्यायों को कम करने का अपने स्तर पर बेहतर प्रयास करें, अपना सेवा कार्य कई क्षेत्रों में करने के बजाय सर्वे कर कुछ सीमित क्षेत्रों में फोकस करे ताकि परिणाम मूल्यांकन किया जा सके, कार्य केवल पेपर तक सीमित न रहे परिणाम समाजिक बदलाव के रूप में सामने आए और समाजिक और प्रशासनिक सोच हमारी कम्पनी के पक्ष में हों और हमारी कम्पनी एवं व्यवसाय का एक अलग पहचान सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर मध्यप्रदेश सड़क निगम के अधिकारी गण कम्पनी के सभी बड़े अधिकारी व सभउपस्थित थे।

Related posts

140 स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए नगर में पथ संचलन निकाला, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया

Ravi Sahu

लगभग 5 दशक पुरानी तहसील टप्पे की मांग होगी पूरी

asmitakushwaha

युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई एक बर्ष की सजा

Ravi Sahu

पीजी कॉलेज की छात्रा दीपिका यादव ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की

Ravi Sahu

अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय में की गई वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की जांच

Ravi Sahu

शुजालपुर में पंडित लीलाधर जोशी समाधि स्थल पर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई।

sapnarajput

Leave a Comment