Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

शुजालपुर में पंडित लीलाधर जोशी समाधि स्थल पर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई।

शाजापुर संजय गोस्वामी

शुजालपुर। मंगलवार को पंडित लीलाधर जोशी समाधि स्थल पर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर घर चलो घर घर चलो अभियान व सदस्यता अभियान के संदर्भ में चर्चा हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये एवं सदस्य बनाने को लेकर रूप रेखा तैयार की गयी। संगठनात्मक स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी एवं इस अभियान को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय की गयी। रामवीर सिकरवार ने कहा कि में जब जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त हुआ था तब मैंने स्वयं घर-घर जाकर सदस्य बनाये और पूरे प्रदेश में सदस्य बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहा और आज भी आपके साथ घर-घर जाकर सदस्यता अभियान में भागीदारी करने एवं आपके साथ कदम कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को लेकर तैयार हूँ, शुजालपुर विधानसभा जहाँ से मैंने चुनाव लड़ा, पूरी विधानसभा में जहाँ भी जैसी भी व्यवस्था होगी में करके दूंगा। संगठन के अध्यक्ष गण सूची बनाएं और रोज़ 1 या 2 गांव मे जहाँ भी जाना हो, साधन-संसाधन और भोजन की व्यवस्था से लेकर जो भी ज़रूरत होगी वो सब व्यवस्थाऐं में पूरी करूँगा। योगेन्द्र सिंह बंटी बना ने कहा कि जिले में ब्लॉक स्तर पर समिति बनाये जाए और वो रोज़ाना का कार्यक्रम तय करें कि सदस्यता अभियान कहाँ और कब होगा, उस कार्यक्रम के बारे में सबको सूचित कर सुचारू रूप से काम को आगे बढ़ाएं, उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की शुरुआत तो हो चुकी थी, पर शादियों की व्यस्तता के चलते काम आहिस्ता चल रहा था, अब हम सब संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सब मिलजुलकर व्यवस्थित रूप से घर चलो घर घर चलो अभियान के तहत सदस्यता अभियान को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी की मंशानुरूप युद्व स्तर पर चलाएंगे, जिससे संगठन में मजबूती आएगी औऱ पार्टी मजबूत होगी और लोग हमसे जुड़ेंगे। कार्यक्रम में केदार मेवाड़ा, अशोक परमार, रचना जैन, गजेन्द्र सिसोदिया, स्मिता सोलंकी, विक्रम सिसोदिया, अन्नू पठान, शरीफ पठान, उदय सिसोदिया, प्रवीण जोशी, जयंत सिकरवार, बलवीर राजपूत, शरीफ पठान, चंचल जादोन सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया व अपने विचार व्यक्त कर सुझाव भी दिए। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह राठौड़ ने किया व आभार जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसन रज़ा क़ुरैशी ने व्यक्त किया।

Related posts

मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की मौत चार गंभीर घायल

Ravi Sahu

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी का गठन,नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा,आदित्य बाजपेयी बने नगर मंत्री।

Ravi Sahu

सक्का में वन रहे हायरसेकेन्डरी स्कूल भवन में ठेकेदारी की दबंगई

Ravi Sahu

वृक्षारोपण_महाअभियान के तहत फलदार पौधे को किया रोपित

Ravi Sahu

आबकारी दल ने दबिश देकर जप्त किया 260 किग्रा महुआ लाहनपांच आपराधिक प्रकरण दर्ज किए

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सम्मिलित होंगे राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि*

Ravi Sahu

Leave a Comment