Sudarshan Today
upबलिया

भाजपा की मण्डल कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक संपन्न

सुदर्शन टुडे ब्यूरो दुर्गा शंकर सिंह की रिपोर्ट

 

सिकन्दरपुर, बलिया।भाजपा की मण्डल कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक रविवार को नगर में स्थित बीबी मैरेज हाल में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है, उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है। कहा कि प्रदेश मे भाजपा ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव मे संगठन और कार्यकर्ताओं के लक्ष्य प्रयास से एक बार पुन: पूर्ण बहूमत की सरकार बनी है। कहा कि जनपद ने शताब्दी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना की तीनों लहरों से डटकर मुकाबला किया। इस जनपद में विपरीत परिस्थितियों में भी टीकाकरण, टेस्ट एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर कार्य किया है। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाने की बात कही। वहीं पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि जिस मजबूती के साथ सिकंदरपुर को विकास की ओर ले जाने में कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील किया।

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों मे मेडिकल कालेजों के निर्माण, गरीब कल्याण, पांच लाख तक की आयुष्मान योजना, फ्री राशन, देश के 12 करोड़ किसानों को एक साथ किसान सम्मान का लाभ, जन कल्याण के प्रति सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश मे आज मूल्य आधारित राजनीति के कारण मानवता तृप्त और राष्ट्र मजबूत हुआ है। कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व पर विश्वास कर रहा है।इसी का परीणाम रहा कि आजमगढ़ व आजम के गढ़ रामपुर में भाजपा ‌की जीत हुई। उन्होंने 2024‌ के चुनाव की तैयारी के लिए भी‌ कार्यकर्ताओ को लगने की सलाह दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरविंद राय, प्रयाग चौहान, ओम प्रकाश यादव, संजय जयसवाल, डॉ उमेश चंद्र, सत्येंद्र राजभर, बैजनाथ पांडेय, आकाश तिवारी,अशोक गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, लालबचन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता गणेश सोनी व संचालन विनोद शंकर गुप्ता ने किया।

Related posts

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ विश्राम दिवस

Ravi Sahu

चर्चा इसपर हो रही है कि अयोध्या के बाद काशी, मथुरा, कुतुबमीनार और अब ताजमहल, आखिर देश में हो क्या रहा है।

asmitakushwaha

बकरा चोर गिरोह का पर्दाफाश चोरी घटना का अंजाम देने वाले पांच आरोपी 48 घंटे गिरफ्तार 16 बकरा बरामद

Ravi Sahu

श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ के बाद विशाल जागरण का आयोजन

Ravi Sahu

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पीएम मोदी के साथ अपने पैतृक गांव पथरी देवी मंदिर में टेका माथा

Ravi Sahu

जिस पर कृपा श्याम की होई

asmitakushwaha

Leave a Comment