Sudarshan Today
देश

आम आदमी पार्टी जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश सेवा – वचनपत्र मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022

पत्रकार राजू सोंधिया

भ्रष्टाचार मुक्त, संवेदनशील, जिम्मेदारी एवं *पारदर्शी नगरी प्रशासन आम आदमी पार्टी जिला राजगढ़ के सभी नगर निकाय चुनाव के लिए सेवा -वचनपत्र श्री अरविंद केजरीवाल जी राष्ट्रीय संयोजक , श्री मुकेश गोयल जी प्रदेश प्रभारी , श्री पंकज सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष, श्री ठाकुर नरेश दांगी जी प्रदेश संगठन सचिव, राजगढ़ जिला चुनाव प्रभारीी के आदेश अनुसार श्री कालूराम असेया जी लोकसभा प्रभारी , श्री वीरेंद्र यादव जिला अध्यक्ष एवं श्री मुकेश पाल जी जिला कोषाध्यक्ष के द्वारा सेवा -वचनपत्र जारी किया !

 जिसके प्रमुख बिंदु –

1. सफाई कर्मियों के लिए पृथक इंश्योरेंस और कर्तव्य निर्वहन के दौरान मृत्यु होने पर ₹10 लाख का अनुदान।

2. निकायों में कर्मचारी ठेका प्रथा बंद।

3. वर्तमान ठेका कर्मचारियों का स्थायीकरण।

4. ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों के लिए आधुनिक सुविधाएं।

5. गड्ढे एवं वाहन तोड़ ब्रेकरो रहित सड़कें।

6. समस्त नालों का चैनेलाइजेशन।

7. महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स।

8. हर घर को प्रतिमाह 20000 लीटर शुद्ध पेयजल मुफ्त।

9. हाउस टैक्स माफ कमर्शियल टैक्स हाफ।

10. दिल्ली की तर्ज पर विभिन्न दस्तावेजों व सुविधाओं की होम डिलीवरी की जावेगी ।

11. अवैध कालोनियों का नियमितीकरण किया जाएगा।

12. अन्य किसी भी टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की जावेगी 13. नगरीय निकायों के वित्तीय संसाधनों में बढ़ोतरी के लिए नए आयामों का सृजन किया जावेगा।

14. कोचिंग छात्रों के लिए विश्व स्तरीय लाइब्रेरी एवं रीक्रिएशनल प्लेसेज का निर्माण किया जावेगा ।

15. खेल प्रतिभा के विकास हेतु नए खेल मैदानों का निर्माण किया जावेगा।

16. सफाई कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया जावेगा ताकि उनकी गरिमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

17. शहर के चिन्हित लेबर चौको पर पर शौचालय स्नानघर व छायादार बैठने के लिए स्थान बनाए जाएंगे।

18. मजदूरों की शिकायत निवारण हेतु हेल्पलाइन व प्रथक प्रकोष्ठ स्थापित किए जाएंगे।

19. सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जावेगी।

20. नगर निकायों में चल रही कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए नई भर्तियां की जाएगी।

21. साप्ताहिक हाट बाजारों के लिए साफ-सुथरे स्थानों का आवंटन किया जावेगा एवं उनकी प्रबंधन कमेटी में व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जावेगी ।

22. छोटे दुकानदार व्यापारियों के लिए विभिन्न आवश्यक अनुमति यों के लिए दस्तावेज प्रक्रिया का सरलीकरण किया जावेगा ।

23. पार्कों में ओपन जिम खोले जाएंगे और स्थानीय नागरिक समितियों द्वारा इसका प्रबंधन व रखरखाव किया जावेगा

24. शहरों के सभी खुले नाले नालियों को ढका जावेगा ताकि मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया इत्यादि बीमारियों को खेलने से रोका जा सके।

25. नगर निकाय क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे।26. शहरी पर्यावरण संरक्षण हेतु आवश्यकता अनुसार नए पार्कों का निर्माण किया जावेगा।

27. वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

28. विश्व स्तरीय बस एवं ऑटो स्टैंड बनाएं जाएंगे

29. नगरीय निकायों में खगोलीय टाइमर युक्त सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी ।

30. आवश्यकता अनुसार आधुनिक पार्किंग स्थलों का विकास किया जावेगा ताकि सुगमता पूर्वक आवाजाही सुनिश्चित की जा सके

31. गौ- सेवा हेतु शहरी क्षेत्रों में नई आधुनिक गौशालाओं का निर्माण किया जावेगा।

32. स्थानीय नागरिक समितियों द्वारा घरों में बची हुई खाद्य सामग्री को गौशाला तक पहुंचाया जावेगा।

33. शहरी क्षेत्रों के अन्य आवारा पशुओं विशेषकर आवारा कुत्तों के बधियाकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जावेगा।

अधिक जानकारी के लिए आम आदमी पार्टी के सेवा- वचनपत्र को पढ़ें वीरेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी राजगढ

Related posts

उत्तर प्रदेश के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य, कक्षाएं शुरू होने से पहले करना होगा

Ravi Sahu

भारत को मिली पहली रीजनल रैपिड रेल दिल्ली मेरठ के बीच होगा संचालन छह कोच वाली इस ट्रेन सेट को अब लाया जाएगा गाजियाबाद

asmitakushwaha

भारतीय जनता पार्टी की हुई पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में जिला बैठक

Ravi Sahu

रतलाम जिले के नए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी प्रशासनिक महकमे में प्रसिद्ध हैं।

asmitakushwaha

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा आज: भोपाल समेत प्रदेश भर में पहले दिन 50 हजार से ज्यादा उम्मीदवार पेपर दे रहे

Admin

मां के गम में दे दी जान!: 6 महीने पहले हुई थी मां की मौत के बाद से डिप्रेशन में था युवक, घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Admin

Leave a Comment