Sudarshan Today
जबलपुर

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी जितिन राज ने महाराजा अग्रसेन वार्ड में किया जोरदार जनसंपर्क , जनता का मिला पूर्ण समर्थन

जबलपुर से सुदर्शन टुडे संभागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव के साथ संवाददाता शिवानी बेन की रिपोर्ट

जबलपुर। कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी जितिन राज ने महाराजा अग्रसेन वार्ड क्रमांक 35 में जनता के घर घर जाकर जनसंपर्क किया ।उन्होंने हमारी मीडिया टीम को जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा विजयनगर के गरबा ग्राउंड के आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया। उनका कहना था कि यहां की माताओं बहनों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और सभी अपने काम छोड़कर उनके साथ एकजुट होकर रैली निकाली उन्होंने बताया कि बाहरी प्रत्याशियों को तो वार्ड की भौगोलिक दशा और स्थिति तक नहीं पता है वार्ड कहां से शुरू हो रहा है और कहां खत्म हो रहा है यह जानकारी नहीं है कितने बूथ हैं ,बूथ का मानचित्र और नक्शा तक नहीं पता है ।जिन लोगों को इस वार्ड की मूलभूत समस्याओं और दशा ही नहीं मालूम तो वह क्या विकास करेंगे इस बात को लेकर जनता में बहुत आक्रोश है ।भाजपा पार्टी ऐसा सोच चुकी है कि यह तो भाजपा का गढ़ बन चुका है। उन्होंने बताया कि उनके पूर्व वार्ड राम मनोहर लोहिया वार्ड अंतर्गत उन्होंने विभिन्न विकास कार्य करवाए जैसे समस्त वार्ड के अंतर्गत नालियों का निर्माण ,सीसी रोड का निर्माण, त्रिमूर्ति नगर रोडो का डामरीकरण, मनोहर नगर एवं कृष्णा नगर उद्यान का जीर्णोद्धार , पेवर ब्लॉक एवं ओपन जिम का निर्माण ,वार्ड में सोडियम लाइट एवं विद्युत पोल लगाए, वार्ड के विभिन्न स्थानों पर चैनलिंग फेंसिंग, त्रिमूर्ति नगर जेंट्री गेट का निर्माण आदि कार्य करवाएं ।जनसंपर्क के दौरान जनता व वार्ड के लोगों ने उन्हें जोरदार समर्थन दिया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

आदित्य कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मनायी चंद्रशेखर आजाद की 116 वी जयंती

Ravi Sahu

सेवा पुस्तिका एवं पेंशनप्रकरणों के समाधानके लिए संघ पदाधिकारीयों ने की मुलाक़ात पेंशन प्रकरण निराकरणहेतु अधिकारीयों से सौजन्य भेंट

asmitakushwaha

पति/पत्नी में से किसी एक की ही लगे चुनाव ड्यूटी परिवार के एक सदस्य को मिले चुनाव ड्यूटी छूट

asmitakushwaha

सरदारनी रश्मीत कौर मेनी जबलपुर महानगर उपाध्यक्ष महिला विंग हुई नियुक्त

Ravi Sahu

आदित्या शर्मा बने भाजपा युवा मोर्चा मंडल कोषाध्यक्ष

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जबलपुर नगर आगमन पर किया भव्य स्वागत

Ravi Sahu

Leave a Comment