Sudarshan Today
जबलपुर

सेवा पुस्तिका एवं पेंशनप्रकरणों के समाधानके लिए संघ पदाधिकारीयों ने की मुलाक़ात पेंशन प्रकरण निराकरणहेतु अधिकारीयों से सौजन्य भेंट

सुदर्शन टुडे जबलपुर संभागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव की रिपोर्ट

जबलपुर- मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संभागीय पेंशन कार्यालय मे आये दिन सेवा पुस्तिका अनुमोदन के नाम पर कर्मचारियो को किसी ना किसी तरह परेशान होना पड़ता है। सेवानिवृति के पूर्व, पदोंनति, समयमान वेतनमान आदि हेतु सेवा पुस्तिका का अनुमोदन अनिवार्य होता है, जिसमें अनावश्यक आपत्ति लगाकर कर्मचारियो को परेशान किया जाता है। इस सम्बन्ध में आज संघ के पदाधिकारीयों ने पेंशन शाखा में मुलाक़ात की और अधिकारीयों को कर्मचारीयों की समस्याओं से अवगत कराया 1.दूर दराज से आये सम्बन्धित कार्यालय के स्थापना अनुभागों के डीलिंग(कार्यवाहक) क्लर्क को परेशान किया जाता है 2.सेवा पुस्तिका अनुमोदन की कोई तय समय सीमा नहीं है 3.कोई गाइड लाइन/helpline इस कार्यालय मे उपलब्ध नहीं है। 4.सिर्फ और सिर्फ परेशान कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जाता है. माननीय अधिकारीगणों से चर्चा की एवं अति आवश्यक कदम उठाने को कहा।
संघ के जिलाध्यक्ष- रॉबर्ट मार्टिन,दिलीप सिंह ठाकुर,स्टेनली नार्वट,संतोष चौरसिया,राजकुमार यादव, तेजभान सिंह,हेमंत ठाकरे, दिनेश गौड़,राकेश श्रीवास,शहीर मुमताज़,गुडविन चार्ल्स, विनोद सिंह, एनोस विक्टर, गोपीषाह, रऊफ खान, शरीफ अंसारी, रॉबर्ट फ्रांसिस, उमेश सिंह ठाकुर, फिलिप अन्थोनी, सुनील झारिया, क्रिस्टोफर नरोन्हा, रवि जैन, सुधीर पावेल, देवेन्द्र पटेल, सतीष दुबे, सुधीर अवधिया, आशाराम झारिया, समर सिंह ठाकुर, त्रिलोक सिंह, मुन्नालाल कतिया, दयाराम बेलवंशी आदि ने कलेक्टर महोदय से माँग की है कि शीघ्र ही संयुक्त संचालक कोष एवम लेखा तथा जिला पेंशन कार्यालय की अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को दूर करने के आवश्यक कदम उठाने का कष्ट करें.

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया रोड शो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

Ravi Sahu

शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस युवा सिख संगठन द्वारा मदन महल चौक पर मनाया गया

Ravi Sahu

नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर स्ट्रांगरूम एवं मतदान सामाग्री वितरण स्थल का लिया जायजा

Ravi Sahu

18 साल बाद जबलपुर की जनता ने परिवर्तन कर जगत बहादुर अन्नू को सौंपी नगर निगम जबलपुर डोर 

Ravi Sahu

चोरी की रेत का अवैध परिवहन करते हुये आरोपी टैक्टर चालक गिरफ्तार, टैक्टर ट्राली चोरी की रेत सहित जप्त

asmitakushwaha

बी. पी. पाठक म.प्र. स्टेनोग्राफर संघ जबलपुर के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

Ravi Sahu

Leave a Comment