सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर
सीहोर। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में आज सीहोर कांग्रेस के सक्रिय सदस्य वाल्मिकी समाज के प्रमुख श्री विनेश चौहान ने भोपाल पहुच कर करीब 50 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया की भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर की प्रेरणा से आज सीहोर के उक्त सभी लोगो ने भोपाल में भाजपा की
सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, सासंद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर एवं प्रदेश महामंत्री श्री भगवान दास सबनानी उपस्थित रहे। भाजपा में शामिल हुए सभी लोगो का प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा सहित सभी ने भाजपा का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।
सीहोर जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री रवि मालवीय सहित सभी भाजपा नेताओं ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी सदस्यों को बधाई दी।