Sudarshan Today
बदनावर

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बूथ स्तर पर विजय संकल्प अभियान चलाया

बदनावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा शुक्रवार को नगर मे बूथ विजय संकल्प अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी 15 वार्डों में अलग-अलग जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर देखकर पत्रक बांटे।नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा व अभियान के नगर प्रभारी प्रजेंद्र भट्ट आदि ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर बूथों पर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई गई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के आठ वर्ष जन आकांक्षाओं को पूरा करने में गुजरे हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या उज्ज्वला योजना हो या स्वच्छ भारत मिशन हो या स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत, सौभाग्य जैसी योजनाओं का लाभ सीधे आज जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सशक्त, समरस, समृद्ध व साहसी भारत की तस्वीर आज हमारे सामने है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। गत आठ सालों में नरेन्द्र मोदी ने देश के हर नागरिक के सपनों व आकांक्षाओं को पंख देकर उनमें नया आत्मविश्वास जगाया है। मोदी जी ने अपने सक्षम नेतृत्व व दृढ़ इच्छाशक्ति से न सिर्फ देश को सुरक्षित किया बल्कि कई ऐसे निर्णय लिए जिससे हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा उठा।

ढोल ढमाकों के साथ कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे

अभियान के तहत कार्यकर्ता वार्डवार ढोल ढमाकों के साथ में घर घर पहुंचे तथा पत्रक बांटकर सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। भाजपा ने नगरीय निकाय के चुनाव का इस अभियान के साथ ही आगाज कर दिया है संगठन द्वारा लगातार अलग-अलग संगठनात्मक गतिविधियां चलाई जाएगी।

Related posts

ढाई करोड़ की लागत से बनेगा नया खेल मैदान दत्तीगाँव के प्रयास से मिली बड़ी सौगात

Ravi Sahu

बदनावर से सिसोदिया होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार उपचुनाव से सिसोदिया क्षेत्र में है सक्रिय

Ravi Sahu

थाने के सामने तालाब में डूबने से एक की मृत्यु

Ravi Sahu

वैष्णव बैरागी समाज तहसील स्तरीय समिति द्वारा अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह 

Ravi Sahu

वार्ड क्रमांक 3 से जशोदा महेश पाटीदार पत्रकार ने भरी हुंकार, किया नामांकन दाखिल

Ravi Sahu

किसान के आवेदन पर तुरंत पहुंचे तहसीलदार जब्त कि पोकलेन मशीन और ट्राला

Ravi Sahu

Leave a Comment