गोगावां में खत्री क्रिकेट एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन, फाइटर इलेवन ने जीता खिताब

गोगावां में खत्री क्रिकेट एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन, फाइटर इलेवन ने जीता खिताब

फाइटर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया

गोगावां। खरगोन जिले के गोगावां में खत्री क्रिकेट का एक दिवसीय टूर्नामेंट आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में सेंधवा, इंदौर, खंडवा, जोबट और गोगावां की टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में इलेवन स्टार, लवर्स, फाइटर इलेवन और सनराइज शाहपुरा सहित चार टीमों ने रोमांचक मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गोगावां की दो टीमों के बीच खेला गया, जिसमें फाइटर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया।
आयोजन के दौरान डेली क्रिकेट कमेटी की ओर से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को लगातार अवसर दिए जाने की जरूरत है। कमेटी ने उम्मीद जताई कि आज इन टीमों में खेल रहे खिलाड़ियों में से कोई खिलाड़ी भविष्य में देश के लिए भी क्रिकेट खेल सकता है।
आयोजकों ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *