भोपाल में नेशनल मीडिया फाउंडेशन की बड़ी बैठक, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग

भोपाल में नेशनल मीडिया फाउंडेशन की बड़ी बैठक, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग

7 अक्टूबर को एमपी नगर में होगा भव्य सम्मान समारोह, पत्रकारों, साहित्यकारों, कवियों और समाजसेवियों सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। राजधानी भोपाल में नेशनल मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली के बैनर तले भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें संगठन की आगामी गतिविधियों, भोपाल संभाग की नई कार्यकारिणी के गठन, पत्रकारों की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने मध्य प्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग उठाई। बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित करते हुए कहा गया कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा से संबंधित कानून लागू हैं, जबकि मध्य प्रदेश में पूर्व में कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद इस दिशा में अभी तक ठोस पहल नहीं हो सकी है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के हित और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा।

7 अक्टूबर को भोपाल में होगा सम्मान समारोह

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। नेशनल मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वावधान में 7 अक्टूबर 2026 को भोपाल के एमपी नगर स्थित 9 मसाला रेस्टोरेंट में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह में पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य, कविता, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी भोपाल जिला अध्यक्ष मुकेश साहू को संयोजक के रूप में सौंपी गई है।

संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बैठक में उपस्थित सदस्यों से संगठन की सदस्यता बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग और संगठन की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों एवं समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने आगामी 7 अक्टूबर के सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

बस परिवहन सुगम सेवा योजना के लिए सरकार का जताया आभार

बैठक में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ‘बस परिवहन सुगम सेवा योजना’ को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने प्रदेश में लोक परिवहन सेवा की दिशा में की गई पहल के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2005 में मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (MPSRTC) के बंद होने के बाद लंबे अंतराल के पश्चात सरकारी स्तर पर लोक परिवहन सेवा की वापसी महत्वपूर्ण पहल है।

संभाग के कई प्रमुख पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में सेवानिवृत्त अतिरिक्त संचालक (जनसंपर्क) प्रकाश साकल्ले, डॉ. आर.वी. सिंह, भूपेन्द्र निगम, रोली श्रीवास्तव, रेखा तिवारी, कविता शर्मा, संतोष राज, रितिक रोशन, आकाश रजक, पूर्व पार्षद चंद्रावती भड़के, मोहम्मद बी.एस. खान, मोहम्मद शराफत खान, मोहम्मद शाकिर खान, मोहम्मद एम.एच. सिद्दीकी, मुकेश साहू, शिव शंकर शर्मा, रेणुका राठौर, इंद्रा खरे और सपना शर्मा सहित भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के कई प्रमुख पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल के आश्वासन पर 14 दिन बाद खड्डी खुर्द सड़क का धरना समाप्त

प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल के आश्वासन पर 14 दिन बाद खड्डी खुर्द सड़क का धरना समाप्त

राधेश्याम आस्तोंलिया के प्रयास से बनी सहमति, 2 से 4 माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण शुरू कराने का मिला आश्वासन, लीला साहू बोलीं-अब उम्मीद है धरातल पर दिखेगा समाधान

सीधी/भोपाल। ग्राम पंचायत खड्डी खुर्द की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर पिछले 14 दिनों से जारी धरना प्रदर्शन रविवार को सीधी जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। पत्रकार संतोष राज को मिली जानकारी के अनुसार, आंदोलनकारियों ने कहा कि अब उनका विश्वास है कि प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। इसी को देखते हुए मंत्री के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। आंदोलन से जुड़े लोगों के अनुसार प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने आश्वासन दिया है कि आगामी 2 से 4 माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इससे पहले भी खड्डी खुर्द की सड़क का मुद्दा लंबे समय से उठता रहा है और लीला साहू द्वारा लगातार सड़क निर्माण की मांग की जाती रही है। हालिया रिपोर्टों में भी इस मांग को करीब दो वर्षों से उठाए जाने का उल्लेख है। सड़क समस्या को लेकर भोपाल से पहुंचे साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल से उनके भोपाल स्थित निवास पर मुलाकात कर खड्डी खुर्द की सड़क का निर्माण शीघ्र कराने का अनुरोध किया था। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों की समस्या और लीला साहू के आंदोलन से मंत्री को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार प्रभारी मंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं तथा संबंधित कार्य की जानकारी भी ली जा रही है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से ग्रामीणों से संवाद कर धरना समाप्त करने की अपील भी की। अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम आस्तोंलिया सह राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, नमो नमो मोर्चा भारत ने रतलाम से पहुंचकर प्रभारी मंत्री द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासन को आंदोलनकारियों के संज्ञान में लाया। इसके बाद मंत्री के आश्वासन पर धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने लीला साहू को पुष्प गुछ भेट कर एवं सोल ओढाकर धरना समाप्त करवाया । आंदोलन से जुड़े लोगों ने प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उम्मीद है कि निर्धारित समय-सीमा में सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी। आंदोलनकारियों ने कहा कि यह लड़ाई केवल बहन लीला साहू की व्यक्तिगत समस्या नहीं थी, बल्कि खड्डी खुर्द और आसपास के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या की आवाज थी। लीला साहू पिछले करीब दो वर्षों से सड़क निर्माण की मांग को लगातार उठा रही हैं। उन्होंने आंदोलन के दौरान प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाली क्षेत्र की जनता, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा दूर-दराज से समर्थन देने पहुंचे सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही सड़क की समस्या को शासन-प्रशासन और आम जनता तक पहुंचाने में सहयोग करने वाले सभी मीडिया संस्थानों, पत्रकारों एवं सोशल मीडिया सहयोगियों के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया गया।

राधाकृष्ण साहू समाज समिति का भव्य शिक्षा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

राधाकृष्ण साहू समाज समिति का भव्य शिक्षा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

राधाकृष्ण साहू समाज समिति का भव्य शिक्षा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

भोपाल। राधाकृष्ण साहू समाज समिति, भोपाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बरखेड़ी स्थित नंदराम साहू मंगल भवन में भव्य शिक्षा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश में तेली समाज द्वारा लगभग 50 वर्ष पूर्व प्रारंभ किए गए शिक्षा प्रोत्साहन अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम समाज के प्रखर नेता पुरुषोत्तम गुप्ता (एडवोकेट) के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह में भोपाल जिले में निवासरत समाज के लगभग 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी मेरिट के आधार पर सम्मान पत्र एवं विभिन्न विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।समारोह का सफल आयोजन इकाई अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी टीम के अथक प्रयासों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की आराध्य माता कर्मा की पूजन-आरती एवं वंदना के साथ किया गया। समारोह में भोपाल जिले की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भोपाल जिला हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर तिवारी जी एवं वरिष्ट पत्रकार मोहनलाल मोदी जी की विशिष्ट एवं गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। पधारे हुए सभी अतिथियों का संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह के दौरान समाज के 1000 से अधिक लोगों के लिए विशाल भंडारे (सामूहिक भोज) का भी सफल आयोजन किया गया। मंच का कुशल संचालन इकाई के महामंत्री संतोष साहू पत्रकार एवं मातृशक्ति महिला श्रीमती बबीता साहू द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, श्री हरिप्रसाद जी सेमरा, पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश साहू, उपाध्यक्ष श्री डालचंद साहू, डॉ. प्यारेलाल साहू, महिला मंडल की अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी इकाई अध्यक्ष श्रीमती संगीता रमेश साहू, महासचिव श्रीमती दुर्गेश प्रमोद साहू, संरक्षक श्रीमती आशा सी.एल. साहू, श्रीमती सरोज स्वर्गीय जगदीश साहू, श्रीमती विद्या महेश साहू, श्रीमती मंजू विजय साहू (सिवांगी मार्बल), कोच अध्यक्ष श्रीमती बसंती स्वर्गीय ओमप्रकाश साहू, श्रीमती सीमा जीवन साहू, उत्सव मंत्री श्रीमती मंजू कमलेश साहू, श्रीमती अर्चना राजेश साहू, शिक्षा मंत्री श्रीमती सुनीता संजय साहू, श्रीमती मधु राजेश साहू, निर्माण मंत्री श्रीमती स्वाति विनोद साहू, श्रीमती कल्पना बृजेश साहू, श्रीमती सुनीता बादल साहू, उत्सव मंत्री श्रीमती मोना अजय साहू, पार्षद श्रीमती सुधा संजय साहू, सदस्य श्रीमती शिखा अरविंद साहू, श्रीमती नीलम संतोष राज साहू, श्रीमती जया मुकेश साहू एवं समस्त महिला सशक्तिकरण की पूरी टीम का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।इसके साथ ही इकाई की जिला महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा साहू, संस्था की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा साहू, इकाई के संगठन मंत्री श्री संजय जवाहरलाल साहू, उत्सव मंत्री रवि साहू (मेडिकल), शिक्षा मंत्री एडवोकेट उमेश साहू, निर्माण मंत्री मुकेश (आरटीओ), कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र साहू, विजय साहू (मार्बल), श्री मुकेश साहू सेमरा, श्री छोटेलाल साहू, श्री संतोष राज साहू, श्री महेश साहू (हैप्पी), श्री मुकेश साहू (कोलार) श्री जीवन लाल साहू, तथा वरिष्ठ नागरिकों में श्री हेमराज साहू (बरबचिया वाले), श्री रमेश गोकुल प्रसाद साहू, श्री नेमीचंद साहू, श्री जमुना प्रसाद एवं श्री जानकी प्रसाद साहू सहित उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र एवं विभिन्न उपहार भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। समारोह के सफल समापन पर इकाई अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू एवं महिला महामंत्री श्रीमती बबीता साहू ने कार्यक्रम में पधारकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समस्त अतिथियों, वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, प्रतिभाओं के सम्मान तथा नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।