भरत मुनिया बने विकलांग बल के मध्य प्रदेश राज्य प्रभारी

भरत मुनिया बने विकलांग बल के मध्य प्रदेश राज्य प्रभारी

संगठन के विस्तार और दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए कार्य करने की मिली जिम्मेदारी

भोपाल। विकलांग बल (पंजीकृत) ने संगठनात्मक विस्तार एवं कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य से श्री भरत मुनिया को मध्य प्रदेश राज्य का राज्य प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन की ओर से 29 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति 29 अगस्त 2026 से आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी एवं मान्य रहेगी। संगठन ने उम्मीद जताई है कि भरत मुनिया संगठन के नियमों, नीतियों एवं संविधान का पूर्ण निष्ठा से पालन करते हुए मध्य प्रदेश में दिव्यांगजनों के अधिकारों, कल्याण तथा संगठन के व्यापक विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

विकलांग बल ने कहा कि राज्य प्रभारी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग करेंगे।

इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भरत मुनिया को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा दिव्यांगजनों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नियुक्ति पत्र पर विकलांग बल के प्रधान डॉ. विजय कुमार सिंघल के हस्ताक्षर हैं। नियुक्ति की प्रति संगठन के नवनियुक्त राज्य प्रभारी सहित संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यालय अभिलेख के लिए जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *