अतिथि शिक्षक भर्ती को लेकर उठे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल ?

अतिथि शिक्षक भर्ती को लेकर उठे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल ?

मेरिट के आधार पर कम अंक मिलने वालों को दी जॉइनिंग ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक शिकायतें

मेरिट से नीचे वालों को जॉइनिंग, दो और शिकायतें

सुदर्शन टुडे अशोक नगर

अशोकनगर जिले में हाल में हुई अतिथि शिक्षक नियुक्तियों को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं , और मैरिट अधिक अंक प्राप्त करने के बाद भी अभ्यर्थियों को नियुक्तियां नहीं मिलने पर शिक्षा विभाग के कार्य प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं और अभ्यर्थियों के मुताबिक इस कार्य प्रणाली को लेकर नियुक्तियों में भ्रष्टाचारियों बू भी अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को आ रहे हैं उक्त मामले में अभ्यर्थियों द्वारा आरोप लगाया गया है कि ।पैनल मेरिट की अनदेखी के आरोपों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कम स्कोर वाले अभ्यर्थी को नियुक्ति दिए जाने की पिछली शिकायत के बाद अब दो और मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में अभ्यर्थियों ने दावा किया है कि उनका पैनल स्कोर अधिक होने के बावजूद उनसे कम स्कोर वाले अभ्यर्थियों को स्कूल में जॉइन करा दिया गया। पीड़ित अभ्यर्थी अब सीएम हेल्पलाइन से लेकर बीईओ कार्यालय तक शिकायत लेकर चक्कर लगा रहे हैं। पहला मामला हिंदी वर्ग-2 से जुड़ा है। पार्वती रघुवंशी ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत में बताया कि उनका Guest ID GTKK1925 है और अशोकनगर पैनल में उनकी रैंक 4 तथा पैनल स्कोर 209.11 है। उनका आरोप है कि शासकीय सांदीपनी विद्यालय, अशोकनगर की हिंदी वर्ग-2 की रिक्ति पर उनसे कम 199.93 स्कोर वाली नेहा पाराशर को जॉइन करा दिया गया। शिकायतकर्ता ने 24 अगस्त के DPI निर्देश का हवाला देते हुए पैनल मेरिट के क्रम से अभ्यर्थियों को आमंत्रित किए जाने की बात कही है।
जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित
शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। कार्यालय के 7 सितंबर के पत्र में टीम को 24 अगस्त को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी अतिथि शिक्षक आमंत्रण संबंधी निर्देशों के अनुसार कार्रवाई कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने GFMS रिकॉर्ड और पूर्व की नियुक्ति प्रक्रिया की भी जांच कराने की मांग की है।
अर्थशास्त्र वर्ग-1 में भी अधिक स्कोर वाली अभ्यर्थी ने उठाया सवाल
दूसरा मामला अर्थशास्त्र वर्ग-1 का है। सीमा काछरे ने शिकायत में बताया कि उनका Guest ID GTKK8310 है और उनका पैनल स्कोर 177.71 है। उनका दावा है कि शासकीय सांदीपनी विद्यालय, अशोकनगर में उनसे कम 159.00 स्कोर वाले अभ्यर्थी को जॉइन करा दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें विद्यालय की ओर से किसी प्रकार की सूचना या आमंत्रण भी नहीं दिया गया।अभ्यर्थी ने 24 अगस्त के DPI निर्देशों के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, GFMS पोर्टल रिकॉर्ड और जॉइनिंग प्रक्रिया की जांच की मांग की है। साथ ही नियम विरुद्धता पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए पैनल मेरिट के आधार पर उन्हें अवसर देने की मांग की गई है।
लगातार शिकायतों से नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल
अतिथि शिक्षक नियुक्ति को लेकर लगातार सामने आ रही शिकायतों में मुख्य सवाल यही है कि अधिक पैनल स्कोर वाले अभ्यर्थियों को छोड़कर कम स्कोर वालों को किन नियमों के तहत जॉइनिंग दी गई। अब दोनों मामलों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि नियुक्तियां निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप हुईं या नहीं। यदि इस पूरे मामले को वास्तविकता और ईमानदारी से देखा जाए तो यदि शिकायतकर्ता अभ्यर्थी सही है तो फिर कम नंबर मिलने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति आखिर कैसे की गई जिम्मेदारों पर एक सवाल खड़ा हो रहा है और पूरे मामले को लेकर भ्रष्टाचार की बू भी वंचित अभ्यर्थियों को आ रही है एक बड़ा सवाल है क्या सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को शिकायत करने के बाद क्या जिला शिक्षा अधिकारी इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर पीड़ित अभ्यर्थियों को न्याय दिला पाएंगे या फिर पुरी की पूरी भारती भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगी । यह तो आने वाले समय में पता लगेगा फिलहाल तो मेरिट में अब्बल रहने वाले अभ्यर्थी नियुक्तियों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *