Sudarshan Today
rajgarh

उप स्वास्थ केंद्रों पर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस।

सुदर्शन टुडे राजगढ़

राजगढ़।सोमवार को राजगढ़ ब्लाक के समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाते हुए वातावरण को साफ और स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली।
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ एसके मित्तल ने बताया कि प्रति वर्ष 22 अप्रेल को दुनियाभर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसका खास कारण पृथ्वी के महत्वों को समझना और पर्यावरण को बचाते हुए उसका संरक्षण करना होता है। जिस प्रकार पृथ्वी पर मानव जाति रहती है उसी प्रकार इसमें करोड़ों जीव जंतु और वनस्पतियों का भी समावेश है। मनुष्य अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पृथ्वी को कई प्रकार से नुकसान पंहुचा रहा है। बस इसी बात को समझने और समझाने के लिए आज के दिन का बहुत महत्व है। इसीलिए राजगढ़ ब्लाक के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में इस दिन को मनाते हुए समस्त स्वास्थ्य कर्मियों ने वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली। इस वर्ष 2024 में इस दिन को मनाने की थीम प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक है। इसका मतलब सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करना और उसके विकल्प की तलाश करना है।

Related posts

जो सभी धर्म का सम्मान करें वही सनातन धर्म है !दिग्विजय सिंह

Ravi Sahu

पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे कलेक्टर, किया अभ्यार्थियों के सत्यापन कार्य का निरीक्षण।

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री ने की राजगढ जिले के नवाचार की प्रशंसा

Ravi Sahu

किसानों को सम्मान निधि देने का काम मोदी सरकार ने किया! मंत्री नारायण सिंह पंवार लोकसभा प्रत्याशी नागर के समर्थन में मंत्री नारायण सिंह पवार ने ली गांव गांव पहुचकर विकास की गांरटी।

Ravi Sahu

सोंधिया समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन दिन में संपन्न।

Ravi Sahu

जिले की 622 पंचायतों और 14 नगरीय निकाय के सभी वार्डों में जाएगी यात्राए

Ravi Sahu

Leave a Comment