Sudarshan Today
aasthaBADNAWAR

श्री देवनारायण भगवान का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया

बदनावर। नगर के प्राचीन सर्व मंगलकारी भगवान श्री देवनारायण मंदिर पर धूमधाम से श्री देवनारायण भगवान जन्म उत्सव मनाया गया। समिति के अनोखी लाल गुर्जर ने बताया की सुबह भगवान का पंचामृत अभिषेक कर ध्वजारोहण किया गया। रात्रि में भगवान का आकर्षक श्रंगार कर छप्पन भोग लगाया गया। छप्पन भोग महाआरती का लाभ नानालाल चौधरी परिवार ने लिया। विशेष अतिथि बदनावर एसडीएम दीपक चौहान, श्री दुर्गा मित्र मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह सोलंकी, समाजसेवी शैलेंद्र रावल,ने भगवान का पूजन कर महाआरती की। अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। एसडीएम दीपक सिंह चौहान ने कहा श्री देवनारायण मंदिर समिति की धार्मिक क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य हेतु प्रशंसा की जन्म उत्सव आरती में सम्मिलित होना सौभाग्यशाली हु और समिति का आभार माना। रात्रि में महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किए गए। पुजारी दीपक गुर्जर,रमेशचंद यादव,बापूलाल गुर्जर,नागुलाल गुर्जर,राकेश सेन, ओम गुर्जर,श्याम राठौर, यश गुर्जर,नवीन सोनी,मनोहर सिंह पवार,दिनेश गुर्जर,मनीष बैरागी, जगदीश हांरोड निलेश गुर्जर, अमित पंडित सर, कमलेश तिवारी, जितेंद शर्मा (प्रधानअध्यापक)कुलदीप गुर्जर,प्रकाश गंधर्व, आदि सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी। जानकारी पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल गुर्जर द्वारा दी गई।

Related posts

राजपूत समाज की बैठक संपन्न हुई कई युवाओं को दिए दायित्व

Ravi Sahu

बालिका ने रखा पहला रोजा

Ravi Sahu

विश्व दिव्यांग दिवस पर खंड स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न 

Ravi Sahu

विवाह वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री के सानिध्य में किया पौधारोपण

Ravi Sahu

चर्चित शराब केस में कंवरलाल पाटीदार को मिली जमानत

Ravi Sahu

जनता की सच्ची सेवा करने मोदी सरकार देश का सम्मान बड़ा रही है! भाजपा ने की अपनी रणनीति तेज

Ravi Sahu

Leave a Comment