Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

टांडा में भाजपा मंडल ने किया मंत्री नागरसिंह चौहान का स्वागत

  संजय देपाले

प्रथम आगमन पर टांडा में बाग भाजपा मंडल ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान का टांडा आगमन पर भाजपा मंडल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। मैसर्स शंखेश्वर पार्शव फिलिंग स्टेशन पर मंच बनाया गया जहा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्हें 11 किलो की पुष्प माला पहनाई गई व साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौहान ने मंच से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने मुझे मंत्री बनाया है वह आपकी सेवा करने के लिए बनाया है। उन्होंने कहा कि आपने भाजपा को जिताने के लिए बहुत मेहनत की है लेकिन यहां भाजपा का विधायक नही बन पाया। में प्रदेश का मंत्री अलीराजपुर का विधायक हु मुझे यहां की जिम्मेदारी दी है। में आपकी मदद करूंगा आपके काम होंगे । आपने भाजपा के लिए मेहनत की है पसीना बहाया वो व्यर्थ नही जाएगा। इस अवसर पूर्व विधायक मुकामसिंह निगवाल भाजपा मंडल महामंत्री भेरुलाल जी धारवाल मंडल उपाध्यक्ष कैलाश भवर ईडु भाई सरपंच भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह जमरा उपाध्यक्ष महेश मोरी शेरू रावत सुरेश जमरा धर्मेंद्र जी सोलंकी राकेश जी जयसवाल कलम सिंह जी सरपंच नाथू जी चौहान कुंवरसिंह जी डावर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

भीकनगांव महाविद्यालय में मनाई महात्मा गांधीजी की जयंती

Ravi Sahu

सार्थक एप से उपस्थिति देने में जताई असमर्थता, खण्ड चिकित्सा अधिकारी को दिया आवेदन

Ravi Sahu

जिले में बांस शिल्पकला तथा बांस उत्पादन को दिया जाए बढ़ावा- अध्यक्ष श्री पिरौनिया मप्र बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री पिरौनिया की अध्यक्षता में वन विभाग की बैठक सम्पन्न

Ravi Sahu

भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

Ravi Sahu

भाजपा सडांवता मंडल बैठक सम्पन्न

Ravi Sahu

पुलिस लाईन में जवान ने फांसी लगाकर की खुदखुशी

Ravi Sahu

Leave a Comment