Sudarshan Today
Other

किस्को थाना परिसर में थाना प्रभारी की अगुवाई में मनाई गई संविधान दिवस

सुदर्शन टुडे। लोहरदगा

संविधान की रक्षा करने की ली शपथ

लोहरदगा जिले के किस्को थाना परिसर में सविंधान दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस द्वारा सविधान दिवस मनाई गई। इस मौके पर संविधान की प्रस्तावना को पढ़ते हुये संविधान के द्वारा बताये रास्ते पर चलने व सविधान की रक्षा की शपथ ली गई। मौके पर किस्को थाना प्रभारी पोलीकार्प टोप्पो ने कहा कि वर्षो की गुलामी के बाद 1947 ई को हमारा देश आजाद तो हो गया परन्तु देश को चलाने के लिए सविधान की जरूरत थी जो 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ और आज ही के दिन 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। भारत का संविधान देश के हर नागरिक को आजाद भारत में रहने का समान अधिकार देता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश के युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना जागरूकता फैलाना है। भारत का संविधान बनाने में डॉ. बी आर अंबेडकर की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। मौके पर एएसआई अविनाश कुमार सिंह, एएसआई धर्मदेव उराँव, मोलेन मुर्मू एंव पुलिस जवान मौजूद थे।

Related posts

त्योहारों को उनकी गरिमा के साथ मनाए, कोई अशांति फैलाता है तो कार्रवाई करेंगे:एसपी मिश्रा राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने पहली बार किया सारंगपुर एसडीओपी कार्यालय, थाना और गैर के रुट का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Ravi Sahu

अतिवर्षा में क्षतिग्रस्त हो बैराजों की मरम्मत की अर्चना चिटनिस ने रखी मांग

Ravi Sahu

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया सिनर्जी संस्था के द्वारा और टेरे डेस

Ravi Sahu

निमाड विश्वविद्यालय की स्थापना से हर्ष 

Ravi Sahu

सच्चे मित्र से बड़ा कोई धन नही होता 

Ravi Sahu

नगर पालिका नरसिंहपुर में सम्पन्न हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम

Ravi Sahu

Leave a Comment