Sudarshan Today
sironjमध्य प्रदेश

दोपहर में चिलचिलाती तेज धूप, सुबह शाम ठंड का असर

 

                     अस्पताल व प्राईवेट क्लीनिकों पर सर्दी,खासी,वायरल फीवर के मरीजों की बढ रही संख्या

 

 

रिमशा खान

 

 

सिरोंज। क्षेत्र में इस साल बारिश कम होने से गर्मी का प्रभाव कुछ ज्यादा दिखाई दे रहा। वर्तमान में इस तरह के हालात बने हुए हैं, जैसे गर्मी के दिनों में नजर आते। सुबह दस बजे से ही तीखी धूप छाने लगती है और शाम होने के बाद भी मौसम में ठंडक आती है। दिन में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को अप्रेल, मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं रात के समय बाहर निकलने पर नागरिको को सर्दी लग रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 19.5 डिग्री रहा।

मौसम के बदलाव का सेहत पर विपरीत असर – मौसम में इस तरह का बदलाव से लोगों की सेहत पर भारी पड़ता दिख रहा है। तेज धूप के बाद शाम को सर्दी पड़ना लोगों को बीमार कर रहा है। यही वजह है कि शासकीय अस्पताल की ओपीडी सहित प्राइवेट क्लीनिकों पर मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही। ज्यादातर लोग सर्दी-खांसी, वायरल फीवर और उल्टी – दस्त से पीड़ित हो रहे। शासकीय राजीव गांधी चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की आवक दर्ज की जा रही।

फोटो क्रमांक 01

 

————————————————————————————-

Related posts

कर्मा जयंती समारोह मनाने को लेकर महिला मंडल की बैठक आयोजित

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में विवाहित जोड़े भी बैठे थे जयस संगठन ने लगाया आरोप तहसीलदार  को पांच जोडो की सबूत सहित सूची दी जिनका विवाह हो चुका

Ravi Sahu

भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने यूपी से एमपी के बॉर्डर पर की शक्ति सभी थाना प्रभारियों को दिए सख़्त निर्देश

Ravi Sahu

10 बोर्ड परीक्षा में प्रियंका मेमोरियल स्कूल की छात्रा अविका राठोर ने बाजी मारी 

asmitakushwaha

जाट महासभा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।

Ravi Sahu

सीहोर विधानसभा सीट  से लड़ेंगी इंदिरा भील, समाजवादी पार्टी उतरेंगी मैदान में

Ravi Sahu

Leave a Comment