Sudarshan Today
बैतूल

दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कंटेनर ने मां- बेटी को रौंदा पुत्री की मौत, मां की हालत गम्भीर,मुलताई की घटना

*लोकेशन* बैतूल मध्यप्रदेश
कुलदीप पहाड़े मुलताई

दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कंटेनर ने मां- बेटी को रौंदा पुत्री की मौत, मां की हालत गम्भीर,मुलताई की घटना

बैतूल-नागपुर नेशनल हाइवे (फोरेलन) पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हाइवे क्रॉस कर रही एक स्कूटी को बैतूल की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इससे स्कूटी करीब 50 फीट तक घिसटती रही। हादसे में स्कूटी चला रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां गम्भीर रूप से घायल है। उसे परिजन नागपुर ले गए हैं।
जानकारी के अनुसार रोशनी पिता उमराव खाकरे (22) निवासी इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी। उसकी माँ निर्मला खाकरे जौलखेड़ा शाला में भृत्य के पद पर पदस्थ है। रोशनी अपनी मां को स्कूटी से गांव छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान परमंडल जोड़ से फोरलेन पर तेजी से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।
हादसे के बाद करीब 50 फीट तक स्कूटी और मां-बेटी घिसटते रहे। इससे घटना स्थल पर ही रोशनी की मौत हो गई। वहीं निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल मुलताई अस्पताल ले लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर होने से निर्मला को नागपुर अस्पताल ले जाया गया। मौके पर थाना प्रभारी सुनील लाटा ने पहुँचकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

Related posts

राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के भीमपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर शंकर चौहान मनोनीत

manishtathore

प्रातः भ्रमण के बहाने नपा अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने टटोली व्यवस्था की नब्ज अचानक .. सुबह पहुंचे नगर परिषद कार्यालय

Ravi Sahu

पूरे राष्ट्र में नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा!

Ravi Sahu

नगर पालिका के कबाड़े प्रेम ने एक बच्चे की जान लेनी चाही

Ravi Sahu

मुलताई के दुनावा में ग्राम पंचायत ने अभी तक के सारे भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

rameshwarlakshne

प्रशासन के आखों में धूल झोकर जिम्मेदार मौन सट्टे का अवैध कारोबार जोरो पर

rameshwarlakshne

Leave a Comment