Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

नेपानगर नागरिक साख सहकारी समिति के वर्ष 2022 के धोखाधड़ी प्रकरण में पुलिस ने दूसरे आरोपी संस्था के तत्कालीन लेखापाल को किया गिरफ़्तार

आर्यन शेख़ अय्यूब ज़िला ब्यूरो

बुरहानपुर :- बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर आयुष अलावा के मार्गदर्शन में नेपानगर पुलिस ने नेपानगर नागरिक साख सहकारी समिति के वर्ष 2022 के धोखाधड़ी प्रकरण में दूसरे आरोपी मुकेश तायड़े को गिरफ्तार कर लिया है सहकारी संस्था में वर्ष 2017 से 2022 के बीच आर्थिक अनियमितता कर संस्था के अमानतदारों की करीबन 8 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि के धोखाधड़ी पूर्वक गबन की शिकायत पर उच्च स्तरीय जांचदल के जांच प्रतिवेदन के आधार पर सहकारी संस्था के विभिन्न पदाधिकारीयों संचालकों लेखापाल केशियर कर्मचारियों आदि आरोपियों के विरुद्ध दिसंबर 2022 में थाना नेपानगर पर अपराध क्रमांक 879/22 धारा 420,409,406,34 आईपीसी 58(B), म. प्र. सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 का दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। नेपानगर पुलिस द्वारा संस्था के तत्कालीन संचालक भीमराव वानखेड़े को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रकरण के आरोपी मुकेश पिता सुधाकर तायड़े उम्र 42 वर्ष निवासी मनोज टाकीज के पास नेपानगर द्वारा बुधवार को माननीय नेपानगर न्यायालय में सरेंडर किया गया जिसे नेपानगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से प्रकरण एवं गबन की गई राशि के बारे में पूछताछ की जा रही है

Related posts

आगामी लोकसेवा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए

Ravi Sahu

अतिक्रमण से सड़के संकरी दुकानदारों ने फुटपाथ पर फैला रखी दुकानें

Ravi Sahu

*माता के विसर्जन पर नम आँखों से भक्तों ने दी विदाई*

Ravi Sahu

3 दिवसीय रिफ्ररेशर समूह प्रशिक्षण संपन्न!

Ravi Sahu

प्रदीप सिंह, उप जिलाधिकारी (न्यायायिक) झांसी द्वारा शीत ऋतु से बचाव हेतु पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा,बस स्टेंड बरूआ सागर का निरीक्षण किया

Ravi Sahu

आपातकाल दिवस को भारतीय जनता पार्टी मंडल लटेरी ने आज रविवार को लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर काला दिवस के रूप में मनाया। 

Ravi Sahu

Leave a Comment