Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

आपातकाल दिवस को भारतीय जनता पार्टी मंडल लटेरी ने आज रविवार को लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर काला दिवस के रूप में मनाया। 

 लटेरी से विवेक शर्मा

भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात लोकतंत्र सेनानी श्री रणधीर सिंह जी बघेल एवं लोकतंत्र सेनानी श्री सुरेश जी अग्रवाल भाई जी का भाजपा मंडल लटेरी द्वारा सम्मान किया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री भैरों सिंह जी जादौन एवं सिरोंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश जी यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 21 माह के आपातकाल के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को प्रतिबंधित, कार्यालयों में ताला के साथ संवाद की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करते हुए प्रेस की आजादी छीन ली गई थी। उन्होंने कहा कि इस दौरान विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को जबरदस्ती जेल मे ठूंस दिया गया था। उसी का परिणाम था। कि जनता के आक्रोश के कारण 1977 मे गैर कांग्रेसी सरकार बनी थी।इंदिरा गांधी को बताया तानाशाह प्रवृत्ति की पीएम उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज विश्व का हर देश प्रधानमंत्री के पीछे चल रहा है। इंदिरा गांधी तानाशाही प्रवृत्ति की थी। उनके सामने उनके पार्टी के नेता ही अपनी बात नही कह सकते थे। श्री मिश्र ने लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर ध्यान आकृष्ट कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकंवर बघेल,भारत सिंह राजपूत, नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवचरण प्रजापति विधायक प्रतिनिधि संजय भंडारी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दयाराम साहू,परमानंद अहिरवार, राजू सहरिया भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह राजपूत महेश साहू पवन कुशवाहा बबलू शर्मा नितिन धाकड़ शिवकुमार शर्मा अमित कुशवाह संजय धाकड़ लक्ष्मण यादव, राहुल साहू वीर सिंह बघेल डॉ आमिर सरकार जनपद सदस्य खलील खान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री रामगुलाम राजोरिया ने किया।

Related posts

निवेदन से नहीं बनी बात तो गेट पर ताला जड़कर खुद धरने पर बैठे विद्यार्थी 

Ravi Sahu

बाल दिवस के मौके पर नौनिहालों ने लगाई प्रदर्शनी बालक माध्यमिक शाला प्रांगण निजी स्कूलो मे मनाया बाल दिवस हुए विविध आयोजन

Ravi Sahu

कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन

Ravi Sahu

सच्ची भक्ति ही भक्त को भगवान से मिला सकती हैः- ब्रम्हऋषि, ब्रम्हचारीजी महाराज

Ravi Sahu

डीपार पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ी नगद राशि

Ravi Sahu

शांति समिति की बैठक मे आगामी त्योहार शांतिपूर्वक मनाने को लेकर किया गया विचार विमर्श 

Ravi Sahu

Leave a Comment