Sudarshan Today
JHANSI

उप मुख्यमंत्रीजी ने बरूआसागर नगर की मठ मंदिरों की समस्याओं के निस्तारण के लिए ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

जिला ब्यूरो चीफ आनन्द साहू

झांसी उ.प्र. के उप मुख्यमंत्री माननीय ब्रजेश पाठक जी
के प्रभावी मतदाता सम्मेलन झाँसी में बरूआसागर नगर के पुजारी मंडल की ओर से वनवासी राम भाऊ मंदिर के संयुक्त मुंतजिम एवं पुजारी पं दीपक कुमार त्रिपाठी ने भेंट करके उनको पुजारी मंडल की ओर से माल्यार्पण किया एवं भगवान परशुराम का अस्त्र भेंट फरसा भेंटकिया। इसके पूर्व मंदिर दर्शन के दौरान सिद्धेश्वर सिद्धपीठ के महंत एवं विश्व हिंदू महासंघ उ प्र के धर्माचार्य प्रमुख आचार्य पं हरीओम पाठक एवं पं दीपक कुमार त्रिपाठी ने मठ, मंदिरों पर भूमाफियाओं एवं अराजक तत्वों की नजर एवं प्रशासनिक भूमिका के बारे में जानकारी दी एवं क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज बबीना द्वारा निर्मित होने विशाल परशुराम आश्रम निर्माण के बारे में भी जानकारी दी एवं आगामी समय में श्रीपरशुराम आश्रम के लोकार्पण हेतु पधारने का आग्रह भी किया। उप मुख्यमंत्रीजी ने बरूआसागर नगर की मठ मंदिरों की समस्याओं के निस्तारण के लिए ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। बरूआसागर सर्वब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष मृदुल तिवारी एवं पदाधिकारीगण धर्मेंद्र तिवारी एवं राजीव बिरथरे ने बताया कि शीघ्र ही पुजारियों एवं ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधि मंडल आचार्य पं हरीओम पाठक जी के नेतृत्व में लखनऊ जाकर माननीय उप मुख्यमंत्री ब्राह्मण कुलभूषण पं ब्रजेश पाठक से भेंटकर बरूआसागर के तमाम मंदिरों और आश्रमों की समस्याओं के बारे विस्तृत रिपोर्ट डोजियर बनाकर सोंपेंगा।

Related posts

दिव्यांग के सम्मान में भारतीय जागृति मिशन मैदान में

Ravi Sahu

नशे में इन्जिनियर ठेकेदार, अपराधी, सत्ता संरक्षण का व्यापार, बेबस जनता खड़ी रही लाचार,,,,

Ravi Sahu

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ब्लाक- बंगरा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Ravi Sahu

राष्ट्रीय लोककला महोत्सव 2022 की स्मृति पत्रिका का हुआ विमोचन मुख्य अतिथि डॉ संदीप सरावगी द्वारा किया गया स्मृति पत्रिका का विमोचन पुस्तक ज्ञान का भंडार ही नहीं मित्र भी हैं: डॉ संदीप सराबगी 

Ravi Sahu

संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर मैं बनूंगी मिस बुंदेलखंड- द वूमेन पावर फिल्म की प्रेसवार्ता का आयोजन

Ravi Sahu

हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा हजरत करामत अली शाह सिग्नल वाले बाबा का उर्स समारोह

Ravi Sahu

Leave a Comment