Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

बोरदा व सांगवी में बनेगे बैराज उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने किया भुमिपूजन

बदनावर। प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने सोमवार को पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की।इस मौके पर दत्तीगांव ने बोरदा गांव पहुंचकर 1 करोड़ 72 लाख से अधिक राशि से बनने वाले बेराज निर्माण का भूमि पूजन किया। इसके पश्चात मंत्री दत्तीगांव ग्राम सांगवी पहुंचे। जहां 1 करोड़ 62 लाख से अधिक लागत से बनने वाले बैराज के निर्माण का भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दत्तीगांव ने कहा कि बैराज निर्माण से सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। साथ ही पेयजल की समस्याएं दूर होगी। पश्चिम क्षेत्र में बेराजो के निर्माण से भूजल स्तर भी बढ़ जाएगा। बारिश का पानी तो नदियों में बहकर निकल जाता है। किंतु बेराजो के बनने से यह पानी इसमें संग्रहित हो जाएगा। इससे किसानो को लाभ मिलेगा। दत्तीगांव ने बैराज निर्माण स्थल का अवलोकन भी किया व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देवड़ा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश गिरवाल शिवराम सिंह रघुवंशी संजय सिंह मुंगेला योगेंद्रसिंह रघुवंशी बसंत खारोल गोविंद रघुवंशी रामा मुनिया, सोहन सरपंच शंभु वसुनिया के साथ ही सिंचाई विभाग के एसडीओ मयंक पटेल, सांगवी पंचायत सचिव प्रकाश पाटीदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। पंचायत सचिव प्रकाश पाटीदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related posts

व्यापारी संघ ने समारोह आयोजित कर सेवा निवृत्त मंडी सचिव को ससम्मान दी विदाई

Ravi Sahu

मुरवास पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही हत्या के चार आरोपी को किया गिरफ्तार

Ravi Sahu

*खनिज माफियाओं से बचते हुए दूसरे जिले की सीमा से पहुँचकर अवैध परिवहन पर कार्यवाही*

Ravi Sahu

सफलता श्यामपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नकबजन व चोरी का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार कर बरामद किया डेढ लाख रूपये का मशरूका

Ravi Sahu

कुन्बी समाज संगठन भैंसदेही का कन्यादान महोत्सव 14 को

Ravi Sahu

अगर हम जीते तो शुक्लागंज की जाम की समस्या एवं एक नया पुल बनाकर दूंगी 

Ravi Sahu

Leave a Comment