Sudarshan Today
sironj

हर पोलिंग बूथ पर 5 युवाओं की टीम खड़ी रहेगी – अतीक मंसूरी

 

सिरोंज लटेरी विधानसभा युवा कागेंस का यूथ जोडों बूथ जोडों महाअभियान प्रांरभ

सुदर्शन टुडे ज़िला ब्यूरो चीफ रिमशा खान

सिरोंज। शुक्रवार को नगर के पालीवाल कॉलोनी स्थित वैभव मैरिज गार्डन में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा यूथ जोडों बूथ जोडों महाअभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि युवा काग्रेंस के संभागीय प्रभारी शदाब खान उपस्थित रहें। वही भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा यूथ जोडों बूथ जोडों महाअभियान का सिरोंज लटेरी विधान सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष अतीक मंसूरी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक युवा काग्रेंस के अध्यक्ष जितेन्द्र बघेल,अभिषेक करोसिया, अब्दुल वहाव खान,बिलाल शकूर,अनिरुद्ध यादव,गोलू, वसीम गोरी, महेश केवट,जितेंद्र बघेल,राकेश यादव,समीर कुरैषी,सुमित करोसिया आदि लोग उपस्थित रहे है।

2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी – वही कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के संभागीय प्रभारी शदाब खान ने कार्यक्रम को संबोधित करतें हुए कहा कि आने वाले 2023 में काग्रेंस की सरकार बनेगी। और पूरे देष में राहूल गांधी द्वारा चलाई जा भारत जोडों यात्रा इसका जीता जागता उदाहरण है। राहुल गांधी की यात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है। वही उन्होने कहा कि अभी हाल ही में पिछले दिनों प्रदेष के पूर्व कमलनाथ के सिरोंज आगमन पर एतेहासिक आम सभा हुई शायद कभी सिरोंज कें एतिहास में इतनी बड़ी आम सभा कभी नही हुई होगी। मुझे आर्ष्चय हो रहा है हमारे नेता कमलनाथ की आमसभा सुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से इतनी ज्यादा संख्या में जनता जर्नादन आई। और सभा समाप्त होने के बाद भी जनता का आना बंद नही हुआ। अब तो यह पक्का है कि आने वाले 2023 के विधान सभा चुनाव में काग्रेंस का परचम फहराया जाएगा। सिरोंज के युवा तक्त बदल देगें। हम सब को मिलकर एकजुट होकर देष को बचाना हैं देष के संविधान की रक्षा करना है। स्थिति यह है कि भाजपा की सरकार संविधान और अपने देष को बेच रही है। अपने निजी स्वार्थ के लिए देष में महगांई,बेरोजगारी चरम सीमा पर है और पूरे देष में हाय हाय मची हुई है। इसी तरह किसानों, व्यापारियों का जीना भी दुष्वार हो गया है। पूरे देष में बदलाब की लहर चल रही है सिरोंज के विधान सभा चुनाव में अबकी बार बड़ा बदलाब होगा। वही उन्होने कहा कि युवा काग्रेंस के कार्यकार्ता इस के लिए अपनी कमर कस ले।

हर बूथ पर 5 से 10 युवा रहेगें मौजूद – वही कार्यक्रम के दौरान युवा काग्रेस विधान सभा के अध्यक्ष अतीक मंसूरी ने कहा कि आने वाले 2023 के विधान सभा चुनाव में युवा काग्रेंस बदलाब करेगी। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 5 से 10 युवा काग्रेंस के कार्यकर्ता मौजूद रहेगे। वही उन्होने कहा कि यदि बूथ मजबूत होगी तो काग्रेंस मजबूत होगी। हमारे युवा काग्रेंस में फेर बदल कर नए युवाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। और प्रदेष में सिरोंज लटेरी के युवाओ की टीम अपना नाम रोषन करेगी।

Related posts

भगवान विष्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा

Ravi Sahu

ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ट्राली का पहिया चढने से बाइक चालक की मौत

Ravi Sahu

विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Ravi Sahu

राजीव जैन सैनानी बनें जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री

Ravi Sahu

1 लाख रूपये कीमती 10 ग्राम 300 मिलीग्राम स्मैक जप्त कर दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

Ravi Sahu

पुल पर नही है रेलिंग, बना रहता है हादसे का डर

Ravi Sahu

Leave a Comment