Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

समाज की प्रगतिशीलता के लिए समाजजनों में आवश्यक है एक जुटता।। मुनि विलोक सागर महाराज 

 

संवाददाता। सिलवानी

 

सिलवानी : नगर के दिगंबर जैन त्रिमूर्ति जिनालय में समवशरण महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ का 10 दिनी आयोजन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज के द्वारा किया जा रहा है। दिगंबर जैन त्रिमूर्ति जिनालय में समवशरण महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ का 10 दिनी आयोजन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज के द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रत्येक दिन बाल ब्रम्हचारी नवीन भैया के द्वारा विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे है। इस आयोजन में प्रत्येक दिन बाल ब्रम्हचारी नवीन भैया के द्वारा विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे है। इसके अतिरिक्त जबलपुर से आई स्वर कोकिला वैशाली जैन एण्ड पार्टी के द्वारा संगीतमयी भजनों की बेहतर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रोचकता प्रदान की जा रही हैं।

विधान के कार्यक्रम में भगवान की माता बनी तिलकश्री जैन की गोद भराई की रस्म धार्मिक अनुष्ठान के बीचपूर्ण की गई। कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस मुनि विलोक सागर महाराज ने भगवान की वाणी का रसा स्वादन कराते हुए बताया कि समाज की प्रगतिशीलता के लिए समाजजनों में एक जुटता आवश्यक है।

समाजजनों में सामूहिक एकजुटता का भाव होने से विधटनकारी तत्व अपने मंसूबो में कामयाव नहीं हो पाते है बल्कि सामूहिकता होने से बड़े कार्य भी सानंद संपन्न हो जाते हैं । उन्होंने अनेक द्रष्टांत के माध्यम से एकता की बात बताई व कहा कि सभी में सामजस्य, आपसी मैत्री, भाईचारे की भावना होना आवश्यक है।

Related posts

जेल बंदियों हेतु अभियान ’हक हमारा भी तो है’

Ravi Sahu

कलेक्टर ने गढ़ी में अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का लिया जायजा

asmitakushwaha

रंगे हाथों पकड़ी गई 2700 रूपये की रिश्वत लेते हुए छात्रावास अधीक्षका

Ravi Sahu

महाविद्यालय के सामान्य छात्रों ने किया बायोमेट्रिक अटेंडेंस का विरोध 

Ravi Sahu

रामबाई पहुंची ग्राम सतपारा,लोगों की सुनी समस्या एवं सम्बंधित अधिकारीयों को निराकरण के दियें दिशा-निर्देश

Ravi Sahu

Ravi Sahu

Leave a Comment