Sudarshan Today
जबलपुर

सिख समाज द्वारा किया गया संस्कारधानी के नवनिर्वाचित महापौर का सम्मान  

जबलपुर से संभागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव के साथ संवाददाता शिवानी बेन की रिपोर्ट

जबलपुर। म.प्र.,के जबलपुर संभाग की सर्वोच्च सिक्ख संस्था जबलपुर सिक्ख संगत रजि. द्वारा जबलपुर के नव निर्वाचित प्रथम नागरिक , महापौर सम्मानीय जगत बहादुर सिंह अन्नू जी को पुष्प गुच्छ, माला, शाल व स्मृति चिन्ह देकर बधाई व शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपनी जीवनी से अवगत कराते हुए बताया कि उन्होंने अपनी विद्यालई शिक्षा सिख समाज के खालसा विद्यालय जबलपुर से प्राप्त की थी उन्होंने बताया कि उनके अंदर सेवा भाव की भावना उनके विद्यालय में सिख समाज के शिक्षकों व वरिष्ठ जनों के सामाजिक कार्यों व समर्पण को देखकर ही जन्म ले चुकी थी उन्होंने कभी यह अनुमान भी नहीं लगाया था कि आगे जाकर वह पार्षद या महापौर पद पर विराजमान होंगे उनका कहना था कि उन्हें यह बहुत अच्छा अवसर मिला है कि वह संस्कारधानी के महापौर हैं और लोगो के लिए समर्पित होकर उनकी सेवा कर पाएंगे। उन्होंने सभी सिख समाज के वरिष्ठ जनों से उनके आशीर्वाद व साथ की कामना की। इसी दौरान सिख समाज के संयुक्त सचिव दलवीर सिंह जी जस्सल ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर संभाग की सर्वोच्च सिक्ख संस्था जबलपुर सिक्ख संगत रजि. के अध्यक्ष मनोहर सिंघ जी रील के नेतृत्व में जबलपुर के प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू जी को उनके गृह निवास पर बधाइयां देकर शुभकामनाएं प्रेषित की गई और जबलपुर के विकास हेतु सिख समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर व सदैव साथ देकर चलेगा का आश्वासन दिया।इस सम्मान समारोह के अवसर पर जबलपुर सिक्ख संगत रजि. के प्रधान मनोहर सिंघ जी रील, सयुक्त सचिव दलवीर सिंघ जी जस्सल, गुरुद्वारा मढ़ाताल के प्रधान प्रताप सिंघ विर्दी , गुरुद्वारा अधारताल के प्रधान जी.एस. मैनी जी , पूर्व प्रधान के.एस.दुग्गल कुक्की ,गुरुद्वारा हाथीताल के सचिव सुरिंदर पाल सिंघ सेठी ,म.प्र. छ. ग. केंद्रीय गुरु सिंघ सभा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह जी नैय्यर , सचिव सुरिंदर सिंघ , गुरुरामदास सेवक समिति के जत्थेदार हरमिंदर सिंघ जी सैनी ,रामगड़िया एसो. के अध्यक्ष सरबजीत सिंघ रील , पूर्व अध्यक्ष मनधीर सिंघ ,श्री गुरुनानक मिशन स्कूल के प्रधान हरजोत सिंघ साहिब , सिक्ख यूथ एसो. से पृथ्वीपाल सिंघ कुक्की , जी. एस. मेनी गुरुद्वारा अध्यक्ष अधारताल, नरिन्दर एस . रील गुरुद्वारा सदस्य रांझी, मंधीरा सिंह रतन पूर्व अध्यक्ष रामगढ़िया एसोसिएशन , अजीत एस .सेतु जिला अध्यक्ष केंद्रीय सिख सभा, हरमिंदर सिंह अध्यक्ष गुरु रामदास सेवा समिति, मनप्रीत एस. आहूजा पूर्व सचिव गोरखपुर गुरुद्वारा, मोहिंदर पाल सिंह सदस्य जे.एस .संगत, सुरेंदर एस खनूजा सामाजिक कार्यकर्ता व सचिव के .एस .सभा , डॉक्टर सुभाष सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, मोहिंदर सिंह टिल्लू सामाजिक कार्यकर्ता, वीरू बाबरा अध्यक्ष जॉइंट ग्रुप, मनिंदर सिंह बॉबी सामाजिक कार्यकर्ता, सोनू राठौर सामाजिक कार्यकर्ता, सुरेंद्र पाल सिंह सचिव हाथी ताल गुरुद्वारा , अमरीक सिंह रिक्का सामाजिक कार्यकर्ता, जोली फरवाहा सामाजिक कार्यकर्ता आदि बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के सभी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जबलपुर रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर में स्वरोजगार ऋण शिविर आयोजित

Ravi Sahu

मतगणना केन्द्र पर मोबाईल फोन और इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित पान, गुटका और धार दार वस्तुओं को ले जाने पर भी रोक

Ravi Sahu

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी जितिन राज ने महाराजा अग्रसेन वार्ड में किया जोरदार जनसंपर्क , जनता का मिला पूर्ण समर्थन

Ravi Sahu

जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवादल प्रवक्ता जितेंद्र यादव का जन्म दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में श्रद्धांजलि देकर सेवा दल के सदस्य ने मनाया 

Ravi Sahu

जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

Ravi Sahu

गैस तस्करी में लिप्त 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 7 घरेलू गैस सिलेण्डर , 2 इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, 2 इलेक्ट्रिक पम्प तथा गैस बिक्री के 720 रूपये जप्त

Ravi Sahu

Leave a Comment