Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसीहोर

कलेक्टर ने अपने वाहन में स्टीकर लगाकर “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रचार-प्रसार की शुरूआत की

 

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में 11 से 17 अगस्त तक जिलेभर में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर ने अपने वाहन पर हर घर तिरंगा अभियान के स्टीकर लगाकर इस अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत सभी शासकीय सेवकों तथा नागरिकों के वाहनों पर हर घर तिरंगा अभियान का स्टीकर लगाए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह एवं अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर ने भी अपने वाहन पर स्टीकर लगाए।

 

 

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी नागरिकों से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई है। इस अभियान का उद्देश्य जन सामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करना एवं राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है तथा सभी नागरिकों को अपने घरो पर, सार्वजनिक संस्थानो, व्यक्तिगत प्रतिष्ठानों आदि में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना है।

Related posts

सीहोर जिले के लाड़ले अभिनेता विक्रम मस्तान वेब सीरीज में आयेगें दमदार रोल में नजर

asmitakushwaha

शासकीय एम.एल.बी.कन्या विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

Ravi Sahu

भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए, जिला प्रशासन सतर्क

Ravi Sahu

MP Board: 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज, ऐसे करें डाउनलोड, जानें मेरिट लिस्ट- मार्कशीट पर अपडेट

Ravi Sahu

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को लेकर भव्य रैली,,, आमंत्रण,,,

Ravi Sahu

आकांक्षी विकासखंड परियोजना के अंतर्गत चिन्तन शिविर का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment