Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसीहोर

कलेक्टर ने अपने वाहन में स्टीकर लगाकर “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रचार-प्रसार की शुरूआत की

 

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में 11 से 17 अगस्त तक जिलेभर में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर ने अपने वाहन पर हर घर तिरंगा अभियान के स्टीकर लगाकर इस अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत सभी शासकीय सेवकों तथा नागरिकों के वाहनों पर हर घर तिरंगा अभियान का स्टीकर लगाए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह एवं अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर ने भी अपने वाहन पर स्टीकर लगाए।

 

 

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी नागरिकों से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई है। इस अभियान का उद्देश्य जन सामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करना एवं राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है तथा सभी नागरिकों को अपने घरो पर, सार्वजनिक संस्थानो, व्यक्तिगत प्रतिष्ठानों आदि में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना है।

Related posts

नीतू फैंसी ज्वैलर्स द्वारा डांस कंपटीशन का किया जा रहा है आयोजन।

asmitakushwaha

भाजपा ने पथरिया विधानसभा में के नरसिंहगढ़ में युवा सम्मेलन और पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

Ravi Sahu

पहल जन सहयोग विकास संस्था द्वारा गावो में लोगो को किया जा रहा जागरूक

Ravi Sahu

नाले में लगे मिट्टी के ढेर पुरा नाला हो रहा चोक बारिश में घरों में घुसेगा पानी

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन

asmitakushwaha

सतवास नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव भाजपा कब्जा बरकरार

Ravi Sahu

Leave a Comment