Advertisement
9f67637d c53b 4623 ad4d 28e5e7b0ed0e

पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर बिग्रेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

विद्युत विभाग ने शुरू कराया मरम्मत कार्य, बिजली व्यवस्था बहाल करने के प्रयास जारी

सुदर्शन TODAY | सोनू नामदेव, बैरसिया

बैरसिया के पुराने थाना क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 6 में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक एक बड़ा पेड़ विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर पर गिर गया। पेड़ गिरते ही ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों एवं दुकानों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल नगर पालिका परिषद की फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के मकानों और दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर एवं विद्युत लाइनों के सुधार कार्य को तत्काल प्रारंभ कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय पर फायर बिग्रेड नहीं पहुंचती तो आग और अधिक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान होने की संभावना थी। फायर बिग्रेड की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

इनका कहना है

“अचानक पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। नगर पालिका की फायर बिग्रेड द्वारा आग को बुझा दिया गया है। ट्रांसफार्मर में सुधार कार्य जारी है और जल्द ही विद्युत व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।”

संघर्ष परासर
कनिष्ठ यंत्री, विद्युत विभाग बैरसिया

luteri dulhan

‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का भंडाफोड़: सुहागरात से पहले 2 लाख की ठगी कर हुई फरार, 6 आरोपी गिरफ्तार  

देवास। मध्य प्रदेश के देवास शहर के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फरार दुल्हन समेत कुल 6 आरोपियों को राजगढ़ और इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 18 हजार 500 रुपये भी जब्त किए गए हैं।

दरअसल, देवास निवासी फरियादी जानकीलाल पुवाडिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे अमन की शादी नहीं हो रही थी। इसी दौरान अतरसिंह नामक व्यक्ति ने शादी कराने का भरोसा दिलाया और करीब 2 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। इसके बाद फरियादी को राजगढ़ जिले के जीरापुर ले जाया गया, जहां सीमा यादव और उसकी कथित मौसी गीताबाई से मुलाकात कराई गई।

image 115

6 मई 2026 को सीमा यादव को देवास लाकर लिखापढ़ी के बाद अमन से शादी करवाई गई। शादी के एवज में आरोपियों ने फरियादी से 2 लाख रुपये नकद लिए। लेकिन शादी के अगले ही दिन रात में दुल्हन सीमा यादव घर से फरार हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर फरियादी ने नाहर दरवाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पहले भी कई भोले-भाले लोगों को इसी तरह शादी का झांसा देकर ठगी का शिकार बना चुके हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

गिरफ्तार आरोपीः-

01.सीमाबाई पिता रामखिलावन उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 बरहाई विद्यालय के पास पाली जिला उमरिया (म.प्र.)
02.गीता बाई पति अर्जुन सिंह गुर्जर उम्र 50 साल निवासी जीरापुर जिला राजगढ (म.प्र.) 03.अतरसिंह पिता स्वपूनमचंद लोधी उम्र 64 साल निवासी राघोगढ हाल मुकाम किराये का मकान उत्तम नगर ईटावा (म.प्र.)
04.कमल मालवीय पिता धुलजी मालवीय उम्र 50 साल निवासी सांवेर रोड झुग्गी झोपडी दीपमाला ढाबे के पीछे इंदौर (म.प्र.)
05.फारूक मंसुरी पिता अमीन मंसुरी उम्र 25 साल निवासी दत्तरावदा तहसील जीरापुर जिला राजगढ (म.प्र.)
06.कमल उर्फ दिलीप पिता नाथूसिंह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी बोरखेडी थाना माकडोन जिला उज्जैन    

ratlam srkil jel

जेल के भीतर शर्मनाक वारदात! बंदी ने कैदी पर लगाए यौन शोषण के आरोप, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

ratlam srkil jel

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिला सर्किल जेल में बंद 19 वर्षीय युवक ने अपने साथ यौन शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड से जांच और सीजेएम के समक्ष बयान दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मामला रतलाम जिला सर्किल जेल का है। जानकारी के मुताबिक एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद 19 वर्षीय युवक ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद एक अन्य कैदी ने उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया। पीड़ित युवक का कहना है कि उसने इसकी शिकायत जेल प्रशासन से भी की थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब युवक के पिता उससे मिलने जेल पहुंचे। मुलाकात के दौरान युवक ने पूरी आपबीती अपने पिता को बताई। इसके बाद परिजनों ने पहले जेल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाया गया। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता देवेंद्र भटनागर ने जेल पहुंचकर युवक से मुलाकात की और तथ्यों की जानकारी लेने के बाद जावरा स्थित एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में आवेदन पेश किया। आवेदन में निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की

मामले को गंभीर मानते हुए विशेष न्यायालय ने जिला जेल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण मेडिकल बोर्ड या मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कराया जाए। साथ ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष युवक के बयान दर्ज कराने के भी आदेश दिए गए हैं। कोर्ट के सख्त रुख के बाद जेल प्रशासन भी हरकत में आ गया है। जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है और न्यायालय के निर्देशानुसार बंदी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

SUDARSHAN TODAY

Mastering the First Impression: Your intriguing post title goes here

Engaging Introductions: Capturing Your Audience’s Interest

The initial impression your blog post makes is crucial, and that’s where your introduction comes into play. Hook your readers with a captivating opening that sparks curiosity or emotion. Address their pain points or questions to establish a connection. Outline the purpose of your post and give a sneak peek into what they can expect. A well-crafted introduction sets the tone for an immersive reading experience.

Crafting Informative and Cohesive Body Content

Within the body of your blog post lies the heart of your message. Break down your content into coherent sections, each with a clear heading that guides readers through the narrative. Dive deep into each subtopic, providing valuable insights, data, and relatable examples. Maintain a logical flow between paragraphs using transitions, ensuring that each point naturally progresses to the next. By structuring your body content effectively, you keep readers engaged and eager to learn more.

Powerful Closures: Leaving a Lasting Impression

Concluding your blog post isn’t just about wrapping things up – it’s your final opportunity to leave a strong impact. Summarize the key takeaways from your post, reinforcing your main points. If relevant, provide actionable solutions or thought-provoking questions to keep readers thinking beyond the post. Encourage engagement by inviting comments, questions, or sharing. A well-crafted conclusion should linger in your readers’ minds, inspiring them to explore further or apply what they’ve learned.

SUDARSHAN TODAY

The Art of Drawing Readers In: Your attractive post title goes here

Crafting Captivating Headlines: Your awesome post title goes here