Sudarshan Today
मध्य प्रदेशराजपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षक समूह ने किया व्रक्षारोपन

राहुल गुप्ता की रिपोर्ट

 

राजपुर-: पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे आसपास का वातावरण पेड़-पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं। इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं? अगर ध्यान देंगे तो दशकों से हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं। जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं। ऐसे में छोटे छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। अगर प्रकृति संरक्षित होगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी को देखते हुए आज शिक्षक समूह के केशव यादव ने बताया कि हमने आज पौधे लगाए है ओर इन्हें बड़ा करने का पूरा प्रयास करेंगे।

Related posts

किसान कलेक्टर के सामने बोला की क्या मैं मृत हूं

Ravi Sahu

शिकायत करने पर थमाया 22 सौ रुपए का बिजली का बिल

Ravi Sahu

नगर में नव वर्ष के शुभअवसर पर निकल रही बाबा खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा

Ravi Sahu

एमडीएम की राशि निकालने के एवज में 10 हजार रिश्वत लेते हुए पकडाए प्रधानाध्यापक

Ravi Sahu

भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की जिला संयोजक सुरेंद्र दुबे नियुक्त

Ravi Sahu

राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा एवं सामान्य प्रशासन इन्दर सिंह परमार ने किया चार नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण

Ravi Sahu

Leave a Comment