Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

एमपी के कुख्यात गैंगस्टर बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान में मौत

मछली पकड़ने के विवाद में गोली लगी थी, रायसेन जिले के कई थानों में 40 से ज्यादा केस दर्ज

चंद्रेश जोशी सुदर्शन टुडे जिला ब्यूरो रायसेन

रायसेन।रायसेन जिले के गोहरगंज थाना क्षेत्र के निवासी कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान के झालावाड़ में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद और आमने सामने हुई गोलीबारी में गोली लग गई थी। वह घायल अवस्था में जंगल से भाग गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बदमाश मुख्तार मलिक को शुक्रवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सुबह 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है बदमाश भोपाल से फरार हो गया था।

मालूम हो कि कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक रायसेन जिले के थाना गोहरगंज के ठीकरी का निवासी था।वैसे यह हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुख्तार मलिक कानपुर यूपी का रहने वाला था। बहुत पहले वह गोहरगंज में ।पत्नी सीमा के साथ परिवार सहित गौहरगंज तहसील के ठीकरी गांव में रहता था। उस पर कई अपराधों को अंजाम देने के बाद जिले के अलग-अलग थानों में लगभग 40 से ज्यादा हत्या लूट अड़ीबाजी जानलेवा हमला सहित कई मामले दर्ज हो गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि रायसेन जिले के सुल्तानपुर, गोहरगंज, औबेदुल्लागंज, बिलखिरिया सहित और भी थानों में 40 से ज्यादा मामले दर्ज है। वह रायसेन जिला जेल पठारी में भी सजा भी काट चुका है।

रायसेन के कई क्षेत्रों में है उसकी जमीन…..

कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की रायसेन जिले के गोहरगंज, चिकलोद, सुल्तानपुर सहित अन्य क्षेत्रों में हजारों एकड़ जमीन है। बताया जाता है कि कुछ जमीन पर उसका अवैध कब्जा भी था। जो बाद में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उसकी आलीशान कोठी सहित जेसीबी मशीन से ढहा दिया गया था। कुख्यात बदमाश के रायसेन शहर से भी तार जुड़े हैं यहां के कुछ लोग और बदमाश भी उसके संपर्क में थे।

जब बाल-बाल बचा कुख्यात….

1997 में रायसेन जिले के थाना औबेदुल्लागंज की चौकी चिकलोद में 5 बच्चों का अपहरण कर 1 लाख की फिरौती की मांग की थी। कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक और उसके साथियों ने थाना ओबैदुल्लागंज में फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर रायसेन जिला मुख्यालय से पुलिस बल बुलाकर चिकलोद बर्रुखार के जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के 3 साथी शेरू नेपाली सहित2 अन्य साथी मारे गए थे। कुख्यात बदमाश बच निकले थे। जिसमें आरक्षक यशवंत शर्मा ने अपनी बंदूक से बदमाश के साथी भूरा उर्फ अतीत सहित 2 और साथी को मार गिराया था। जबकि मुख्तार मलिक वहां से भागने में सफल हो गया। जिससे उसकी जान बच गई।

Related posts

नैनपुर पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता लगभग 8 माह से फरार चल रहा आरोपी जितेंद्र जघेला हुआ गिरफ्तार

Ravi Sahu

धमकी देकर नाबालिग बालिका से दुष्‍कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास*

Ravi Sahu

अंतर्राज्यीय मोटरसायकल चोर गिरोह को लालबाग पुलिस ने धर दबोचा आरोपियों ने मध्यप्रदेश गुजरात व महाराष्ट्र में चोरी की कई वारदातों को दिया अंजाम

Ravi Sahu

दिव्यांग आयुष्य का पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने का सपना हुआ साकार

asmitakushwaha

खरगोन जिले के अंजनगांव के शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुँचा प्रशासन

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक 457 दूल्हों की बारात लेकर पहुंचे सामूहिक विवाह सम्मेलन

asmitakushwaha

Leave a Comment