Sudarshan Today
बदनावर

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का सम्मान समारोह मिलन महल में सम्पन्न हुआ

 बदनावर।मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री डी के उपाध्याय एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल जोशी के नेतृत्व में मिलन महल धार में मध्य प्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष श्री रमेश चंद शर्मा ( राज्य मंत्री दर्जा) का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में माननीय विक्रम वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री, माननीय विधायक श्रीमती नीना वर्मा धार, माननीय सुल्तान सिंह शेखावत पूर्व अध्यक्ष कर्मकार मंडल, माननीय राजेश अग्रवाल उपाध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम राज्यमंत्री दर्जा, श्री विष्णु वर्मा महामंत्री राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, संघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत सोनी,मध्य प्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोहर गिरी, अध्यापक संविदा शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पंड्या, संभागीय अध्यक्ष विजय शंकर मिश्रा आदि अतिथि थे। कार्यक्रम का प्रारंभ भारतीय संस्कृति की परंपरा अनुसार मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को साफा बांधकर फूल माला पहनाकर भगवान धारेश्वर का प्रतीक चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत प्रफुल्ल जोशी व अभिषेक गौर जिला सचिव ने किया । स्वागत भाषण संघ के जिलाध्यक्ष डी के उपाध्याय ने दिया। सर्वप्रथम अपने उद्बोधन में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री सुल्तान सिंह शेखावत ने भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध राज्य कर्मचारी संघ के विषय में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा धार द्वारा 24 सूत्रिय विभिन्न संवर्गो व विभागो से संबधित कर्मचारियों की मांग का ज्ञापन सौपा गया जिसका वाचन कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल जोशी द्वारा किया गया।

  कार्यक्रम में लिपिकवर्गीय कर्मचारी संध, पी.सी.ओ. संघ, पंचायत सचिव संघ, रोजगार सहायक संघ, शिक्षक संघ, कार्यभारीत कर्मचारी संघ, अतिथी शिक्षक संघ तथा प्रयोगशाल तकनिशियन संघ के पदाधिकारी सम्मिलित हुए तथा उन्होने अपने-अपने संवंर्गो के ज्ञापन कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ट अध्यक्ष को ज्ञापित किये।

विक्रम वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध राज्य कर्मचारी संघ एक मर्यादित संगठन है और अपने आंदोलन में भी मर्यादाओं का व रीति नीति का पूर्ण पालन करता है। धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में अधिकारी कर्मचारियों की महती भूमिका होती है। नागरिक आपूर्ति विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार सदा कर्मचारियों के हितों को ध्यान रखती है और जितना फायदा भाजपा सरकार ने कर्मचारियों को दिया है उतना अन्य दलों की सरकारों ने नहीं दिया है। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री विष्णु वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत सरकार को हमने अपने अधिवेशन में 2 मांगों को विशेष रूप से भेजा है एक तो पुरानी पेंशन बहाल की जाए , और पूरे राष्ट्र में सभी प्रदेशों के कर्मचारियों को एक समान वेतनमान कर्मचारियों को दिया जाए।मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री ने संबोधित करते हुए कर्मचारी साथियों को कहा की प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए तहसील जिला स्तर के पदाधिकारी अपनी मांगे प्रदेश स्तर को भेजें ताकि शासन स्तर पर समस्याओं और मांगों का निराकरण कराने में आसानी रहे। अंत में कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र शर्मा ने अपने कर्मचारी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर मैं कर्मचारियों की मांगों को मनवाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं सभी संवर्ग के हितों के लिए शासन से निरंतर मेरी चर्चा चल रही है । संघ के सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के धार जिले के सबसे पुराने सदस्य श्री हुकुम सिंह सोलंकी बदनावर के सेवानिवृत्त होने पर संगठन द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। जिला कोषालय से सेवानिवृत्त हुए मोहनलाल भावसार का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम के समापन पर अंत में आभार संगठन के जिला सचिव अभिषेक गौर ने माना । इस अवसर पर संभागीय उपाध्यक्ष ऋतु नागिया, जिला संरक्षक महेंद्र शर्मा, मालसिह डावर, भगवती काग, कलावती चौहान,प्रजापाल सिह चौहान, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, रमेश चंद्र प्रजापत, सूर्यभान सिह सोलंकी, जसवंत रिंगनोदिया, कपिल परसाई, बसंत राठौड़, भरत पाटीदार , छगन जाट,सतीश अत्रे, डी के जोशी, सुनील कानूनगो , गंगा सिंह सिसोदिया , मंगलेश द्विवेदी , प्रदीप धाकड़, रणजीत रघुवंशी , बगदिराम कावल्या, आदि विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित थे। यह जानकारी संघ के जिला सचिव अभिषेक गौर ने दी।

Related posts

चक्रवर्ती विवाह, प्रतिभा स्थली, जैन स्कूल सभी भारतीय संस्कृति को बचाना है:- मुनि श्री सुधासागर महाराज

Ravi Sahu

खेत पर करंट लगने से मृत्यु

Ravi Sahu

महाराणा प्रताप के जयघोष से गूंज उठा बदनावर धूमधाम से निकली शौर्य यात्रा

Ravi Sahu

भव्य निर्माण होगा पिपलेश्वर महादेव मंदिर का  शिव परिवार की स्थापना की जाएगी

Ravi Sahu

बदनावर के पश्चिम क्षेत्र में इंदौरी नेता सिसोदिया ने रचा इतिहास

Ravi Sahu

तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा :- प. पु.मनीष भैया 

Ravi Sahu

Leave a Comment