Sudarshan Today
up

राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

हरदोई। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के वक्तव्य वर्तमान समय में विकास के असली मायनों को समझा रहे हैं।
असली विकास वही है, जिसमें मानवीय मूल्यों को वरीयता दी जाए।
आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के वक्तव्य वर्तमान समय में विकास के असली मायनों को समझा रहे हैं।असली विकास वही है, जिसमें मानवीय मूल्यों को वरीयता दी जाए।
जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने 1986 में शिक्षा नीति की घोषणा कर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी थी।
इस एक फैसले ने पूरे देश में उच्च शिक्षा का आधुनिकीकरण किया। शिक्षित भारत की नींव यहीं से रखी गई थी।
पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि देश के विकास, समृद्धि में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसी महत्व को समझते हुए ‘नवोदय विद्यालय’ की स्थापना की गई।
ऐसे थे हमारे राजीव- जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शहर कोषाध्यक्ष महताब ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने सत्ता का विकेंद्रीकरण कर पंचायतों तक शक्ति पहुंचाई थी, जनता को अधिकार दिया।पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाकर आम जनता तक अधिकार पहुंचाया।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य सुनील शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, शहर महासचिव भुवनेश प्रताप सिंह, शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, शहर सचिव अनिल कुमार, शहर महासचिव शिवकुमार राठौर, मोरध्वज, यूसुफ खान, श्रवण कुमार, शिव कुमार कवि, मुन्ना बाबा, राजकुमार, अनूप दीक्षित, राहुल वर्मा, सदन वर्मा आदि नेता व कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।

Related posts

गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद 15 वर्षीय युवक का शव नदी से बाहर निकला

asmitakushwaha

लोकायुक्त के आदेश का भी योगी सरकार में भी नहीं होता पालन 

Ravi Sahu

हिंदू सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण

Ravi Sahu

विशाल सुंदरकांड का आयोजन मछरिया में कानपुर

Ravi Sahu

लड़की को अगवा करने का प्रयास विरोध करने पर जान लेवा हमला

asmitakushwaha

हार्वेस्टर मशीन खेत में उतरते समय पलटने से ड्राइवर व कर्मचारी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए

Ravi Sahu

Leave a Comment