राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट
मंडला:- मध्यप्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती एवं बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी मंडला द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन स्थानीय बैगा बैगी चौक मंडला पर किया गया एवं महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार मंडला को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी, राजेश कछवाहा, प्रदीप खरबंदा, चैन सिंह वरकडे, अभिनव चौरसिया, अनिल दुबे, मुकेश कछवाहा, जीतराज कछवाहा, आलोक जैन, अमित शुक्ला, सुभाष पांडे, अमित पांडे, रेवाराम साहू, श्रीमती शकुन जंघेला, प्रशांत मोदी, गुलाब सिंह उईके, राम विलास झारिया, एम एल तिवारी, श्रीमती रेखा महोबिया, इंदिरा सोनवानी, शारदा हरदहा, सुमन श्रीवास, रेशमा अल्वी, शब्बू भाईजान, रजनीश रंजन उसराठे,कुलदीप कछवाहा, राजा राम फुलझरिया, बब्बी राय, अखिलेश ठाकुर, कामिनी चौधरी, अदीब गौरी, हमराज अख्तर, देवा वरकडे, बाबा दुबे, राहुल श्रीवास, इंद्रजीत भंडारी, डॉ प्रदीप चंद्रौल, नंदू भाईजान, शाहरुख कुरैशी, जावेद कुरैशी, दिलीप बैरागी, रितिक चौधरी, आशीष चौधरी सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे।