Sudarshan Today
देश

राम महोत्सव 2022 विद्यार्थी वर्ग प्रतिस्पर्धा का हुआ भव्य शुभारंभ।

जिला ब्यूरो चीफ आनन्द साहू

राम महोत्सव 2022 विद्यार्थी वर्ग प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ माननीय वीरेंद्र खटीक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय मंत्री भारत सरकार ने किया। इस पावन अवसर पर विश्व की प्रथम किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी जी परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ.उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज, फिल्म अभिनेता राज मुराद व धर्मपत्नी शाहरुख मुराद, कार्यक्रम आयोजक राजा बुंदेला धर्मपत्नी अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी, ललितपुर विधायक रामरतन कुशवाहा,वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.संदीप सरावगी को अतिथियों द्वारा रामचरितमानस और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तदोपरांत राम बिथिका का अवलोकन किया।इस अवसर पर माननीय वीरेंद्र खटीक जी ने कहा ओरछा में हो रहा यह अद्भुत आयोजन है ऐसा आयोजन निरंतर होना चाहिए राम की महिमा जन जन तक पहुंचे राम के आदर्शों को हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की निरंतरता बनी रहनी चाहिए।इस समरोह में डॉ राम शंकर भर्ती, डॉ अजय कुमार गुप्ता, डॉ नईम, डॉ पुनीत विसरिया, डॉ आश्रय सिंह उरई, डॉ नीति शास्त्री, ज्ञानस्थली की प्रबंधिका अर्चना गुप्ता,प्रदीप पांडेय, सत्यार्थी, जगदीश शिवहरे महोबा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी का आभार राम बुंदेला सचिव,रूद्राणी कला ग्राम मीडिया प्रभारी ने व्यक्त किया।

Related posts

युवा नेता दीपक यादव ने सरकार पर लगाए आरोप और बेरोजगारों एवं किसानों के हित में की अपील

asmitakushwaha

त जोड़ो यात्रा” वि.सभा समन्वयक बने निखिल सोनी

Ravi Sahu

महऋषि उत्तमा स्वामी की अगवानी कि विधायक सचिन बिरला ने

asmitakushwaha

भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जिला मैनपुरी पर्वतपुर हवेली में उमड़ा जनसैलाब

asmitakushwaha

विश्व जल दिवस पर बजरंग पी जी कालेज में जल संरक्षण पर गोष्ठि सम्पन्न

asmitakushwaha

*भिकन गांव में अवैध हथियार (देशी पिस्टल) के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

Ravi Sahu

Leave a Comment