Sudarshan Today
सिलवानी

विदिशा लोकसभा संयोजक,पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने घर घर जाकर किया जनसंपर्क, शिवराज सिंह को वोट देने मतदाताओं से की अपील।

 

संवाददाता। दैनिक सुदर्शन टुडे

सिलवानी। विदिशा लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रिकार्ड मतों से जिताने को लेकर विदिशा लोकसभा संयोजक,पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने चिलचिलाती धूप में घर घर जाकर जन संपर्क किया। शनिवार को दोपहर के समय श्री सिंह नगर के चौक, चौराहों, सड़को,गलियों में मतदाताओं के घर पहुंचे, तथा योजनाओं की जानकारी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को बताया। और कहा कि भाजपा ने जो कहा है वो किया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार, जो भी कहती है उसे हर हाल में पूरा करती है और वास्तव में जनहित के समस्त कार्यों के पूर्ण होने की गारंटी ही मोदी की गारंटी है। इस मौके पर नरसिंहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, जोधा सिंह अटवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला,नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, मंडल संयोजक गोपाल सिंह राजपूत, महामंत्री संजू बनारसी , जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, मिलन जैन,मोहन साहू, सरपंच कांता यादव, प्रदीप कुशवाहा,बूथ अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related posts

जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में सिलवानी बना

Ravi Sahu

सच्ची भक्ति ही भक्त को भगवान से मिला सकती हैः- ब्रम्हऋषि, ब्रम्हचारीजी महाराज

Ravi Sahu

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देकर श्रीकृष्ण गौशाला उचेरा जमुनिया

asmitakushwaha

प्रत्येक समाज के हर व्यक्ति से पारिवारिक रिश्ता : कार्तिकेय भाजपा कार्यकर्ताओं का गुलाल से तिलक कर किया सम्मान

Ravi Sahu

महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा व हबर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

Ravi Sahu

अतिथि शिक्षक संघ ब्लॉक सिलवानी द्वारा भोपाल चलो महा आंदोलन के तहत रखी गई बैठक

Ravi Sahu

Leave a Comment