Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंडला में आदि उत्सव कार्यक्रम

आदि उत्सव कार्यक्रम में देश के विभिन्न अंचलों से आए लोक कलाकार दे रहे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

सुदर्शन टुडे भास्कर पाण्डेय

सुदर्शन टुडे…. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंडला जिले के रामनगर में आयोजित आदि उत्सव कार्यक्रम के साथ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।राज्यपाल के समक्ष आदि उत्सव कार्यक्रम में देश के विभिन्न अंचलों से आये लोक कलाकार आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे है।इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य अतिथि भी मौजूद है। कार्यक्रम में गोंडवाना सामाज्य के प्रतीक ध्वज स्मारक का पूजन भी किया गया। बताया गया कि मंडला के रामनगर में दो दिवसीय आदि उत्सव का आयोजन जनजातियो की शिक्षा रोजगार के विषयों को लेकर भी किया जाता है, जिसमे विद्वान जनों की संगोष्ठी भी आयोजित की जाती रही है। 2015 से आदि उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रामनगर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू, त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव सिंह आदिवासी उत्सव में उपस्थित होकर जनजाति समाज की सांस्कृतिक, प्राचीन विरासत और जनजाति अस्मिता के पर्व आदि उत्सव में शामिल हो चुके हैं। रामनगर में आयोजित हो रहे पांचवें आदि उत्सव में देश की विभिन्न जनजाति संस्कृति की लघु भारत की झलक देखी जा रही है। आदि उत्सव का आयोजन जनजाति संस्कृति, गोंड राजाओं की विरासत, जनजातियों की आस्था केंद्र बोली भाषा, शिक्षा एवं रोजगार को बढ़ावा देने का आयोजन बताया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, योजनाओं का लाभ और बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचे

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, योजनाओं का लाभ और बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचे

मुख्‍यमंत्री सहित अन्‍य मंत्री भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंडला के प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह, वनमंत्री कुंवर विजय शाह ,जनजाति मंत्री मीना सिंह मांडवे, प्रेम सिंह पटेल उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर जनजाति समाज के प्रमुख व्यक्तियों के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल संवाद भी करेंगे।इस दौरान आदि उत्सव 2022 स्मारिका का होगा विमोचन भी किया जाएगा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मध्य प्रदेश के जनजाति समाज के वीर योद्धा की योगदान मंडला के राजाओं की सांस्कृतिक विरासत इतिहास एवं आदि उत्सव को लेकर संपादित स्मारिका का विमोचन राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

Related posts

जैन श्वेतांबर समाज का हुवा परिचय सम्मेलन

Ravi Sahu

स्टेडिंग कमेटी की बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गयी जानकारी

Ravi Sahu

महाविद्यालय में मतदान जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कराई गई

Ravi Sahu

भारतीय जनता पार्टी दुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा लाभार्थी अभियान की शुरुआत

Ravi Sahu

इंदौर में हुई स्कूल प्रतियोगिता संभागीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

Ravi Sahu

अवैध शराब के साथ धराए तीन आरोपी

Ravi Sahu

Leave a Comment