Sudarshan Today
shadol

बच्चो के अस्वस्थ होने पर चिकित्सक से सलाह लें 

दागना कुप्रथा रोकने हेतु लगाई महिलाओं ने चौपाल
बच्चो को न दागने महिलाओं ने ली शपथ

शहडोल। जिले में दागना कुप्रथा रोकने हेतु कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिले में दागना कुप्रथा रोकने हेतु महिलाएं को चौपाल लगाकर और दीवार लेखन कर जागरूक किया जा रहा है ।

गुरुवार को जिले के ग्राम पंचायत मैकी, रसमोहनी, झगरहा सहित अन्य ग्राम पंचायतो में आयोजित चौपाल के दौरान मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को समझाइए दी जा रही है कि बच्चों को दागना कानूनन अपराध है, बच्चों को दागने पर संबंधितों के विरूद्ध 1 लाख रूपये का जुर्माना और 3 साल की सजा हो सकती है, यादि कोई बच्चा बीमार होता है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर की सलाह से उपचार कराएं। मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि छोटे बच्चों को निमोनिया होने पर दागे नही न ही किसी के बहकावे में आकर दागे, दागने से बच्चों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है।

दागना कुप्रथा रोकने हेतु चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को बच्चों को न दागने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं निराकरण के दिये निर्देश

Ravi Sahu

144 की निषेधाज्ञा के पालन कराने कर पुलिस जागरूक जगह जगह लगाया बोर्ड बुढ़ार।

Ravi Sahu

निर्वाचन से संबंधित शिकायतें लंबित न हो, मतदान केंद्रों में सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें – कलेक्टर

Ravi Sahu

ग्राम पंचायत चांपा में उपसरपंच और उसके गुर्गों के द्वारा की जा रही दबंगई से ग्रामीण जन है परेशान

Ravi Sahu

मतदाता जागरूकता को लेकर के नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Ravi Sahu

भाजपा महिला नेत्री ने पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम चंद पर लगायें गंभीर आरोप,

Ravi Sahu

Leave a Comment