Sudarshan Today
Other

मई दिवस के उपलक्ष्य में रैली निकाली गई

 

सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के हित में करेंगे संघर्ष

शहडोल। संयुक्त ट्रेड यूनियन कॉउंसिल के तत्वाधान में बीते 1मई को जिले में रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें एल आई सी के मण्डल मुख्यालय एवं स्थानीय शाखाओं अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता एवं पेंशनर , दैनिक वेतन भोगी, बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन के, विधुत जनता यूनियन के, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के, पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन के,राज्य सरकार पेंशनर कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन एवं प्रगतिशील लेखक संघ के साथियों ने शिरकत की।

रैली इंदिरा चौक से प्रारम्भ होकर रघुराज स्कूल तक उसके बाद रैली सभा में परिवर्तित हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए अब्दुल हफीज खान, के. डी. द्विवेदी, विजय उपाध्याय, इमरान सिद्दीकी, के.पी. महिंद्रा, शरद पटेल,एस.आर.पूरी, मिथलेश राय,अरुण नामदेव, शत्रुघन पाण्डेय, सुरेश शर्मा,आर. बी. प्रजापति, दिनकर तिवारी, आर.आर.भूमिया ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला ट्रेड यूनियन कॉउंसिल के संयोजक विजय उपाध्याय ने किया एवं आभार प्रदर्शन एस डी आई ई यू के महासचिव स्वर नेन्दु दास ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे एस.के.तिवारी प्रांतीय सचिव मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कर्मचारी जनता यूनियन का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

प्रातः 10 से रात्रि 9 बजे तक खुले रहेंगे कार्यालय

Ravi Sahu

समाज के उत्थान के लिए हमें मिलकर आगे आना होगा: राजेश तिर्की, सामाजिक कार्यकर्ता

Ravi Sahu

मज़दूर कामगार ही बनाएंगे भारत का भविष्य – ठाकुर

Ravi Sahu

मतगणना के मापदण्डो से अवगत हुए अभ्यर्थी व राजनैतिक दलो के पदाधिकारी

Ravi Sahu

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता पर व्याख्यान सम्पन्न  

Ravi Sahu

ब्लू स्टार जूरिया के तत्वधान में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित, समाजसेवी राजेश तिर्की रहे मौजूद 

Ravi Sahu

Leave a Comment